Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसे मिलेगी राहत और किसे नहीं, न्यू ईयर मनाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लें डीडीएमए की गाइडलाइन

किसे मिलेगी राहत और किसे नहीं, न्यू ईयर मनाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लें डीडीएमए की गाइडलाइन

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली : दिल्ली और मुंबई समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का प्रभाव और खतरा दोनों बढ़ता जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तो सभी तरह के आयोजन आगामी कुछ दिनों तक रद करने के साथ धारा 144 भी लगा दी गई है। वहीं, देश का राजधानी दिल्ली में भी इस बार भी क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के फीका रहने के आसार हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा बुधवार को जारी आदेश में किसी तरह की नई छूट नहीं दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, डीडीएमए ने दिल्ली में लागू सभी सख्ती को 31 दिसंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। सभी प्रकार की सख्ती व शारीरिक दूरी के नियम लागू रहेंगे। इसके साथ ही पहले की तरह किसी भी तरह के सामाजिक व त्योहार पर भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी जारी रहेगी। वहीं, बैंक्वेट हाल में भी केवल कांफ्रेंस, प्रदर्शनी व शादी के आयोजन को ही छूट है। नए आदेश के तहत पहले के प्रतिबंध व छूट जारी रहेगी।

इस बाबत दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव (Delhi Chief Secretary Vijay Kumar Dev) ने कोरोना के नए स्ट्रैन ओमिक्रान की आशंका को देखते हुए सभी जिलाधिकारी, डीसीपी व अन्य अधिकारियों को सभी कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन कराने का आदेश जारी किया है, जो 16 से 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

इसके तहत सभी स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, माल, मार्केट, साप्ताहिक बाजार, रेस्टोरेंट व बार, बस अड्डे, रेलवे प्लेटफार्म, पार्क, जिम, स्पा, सिनेमाहाल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, आडिटोरियम, बैंक्वेट हाल, स्टेडियम, खेल परिसर व धार्मिक स्थलों पर कोरोना से बचाव संबंधी सभी प्रकार के नियम कड़ाई से लागू करने होंगे। इन स्थानों पर मास्क लगाना, शारीरिक दूरी रखना, सेनिटाइजर का प्रयोग और नहीं थूकने के नियम सख्ती से लागू रहेगा। कोरोना नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर दिल्ली में 2000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है, जबकि दिल्ली मेट्रो में मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपये का चालान किया जा रहा है।

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News if you are thinking of celebrating New Year then read DDMA's guideline India News Latest faridabadnews24 Latest News Headlines Who will get relief and who is not
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.