Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सैंकड़ों जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी कर रहे हैं देशवासियों को सशक्त : कृष्णपाल गुर्जर

सैंकड़ों जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी कर रहे हैं देशवासियों को सशक्त : कृष्णपाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24December 23, 2021No Comments4 Mins Read
कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद : मिथलेश मिश्रा / भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि कार्यकताओं में नेतृत्व की भावना भरना प्रशिक्षण का उद्देश्य है। आज किसान भवन सेक्टर 16 में प्रशिक्षण वर्ग का उद्धघाटन दीप प्रज्वलन कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत भारत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में पहले दिन छह सत्रों का आयेाजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने पहुंचे । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व और नेतृत्व का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास पर फोकस रखकर काम किया जा रहा है । जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मविश्वास से भरा होगा तो निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व व नेतृत्व विकास पर अपने वक्तव्य में कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं में विश्वास, दृष्टिकोण, नियम, उपकरण, लक्ष्य व पूर्णांक आदि गुण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता को अपने अन्दर को लीडरशिप क्व़ालिटी पैदा करनी होगी तभी कार्यकर्त्ता एक अच्छा नेता बन सकता है । एक नेता के गुणों के बारे में उन्होंने कहा कि पद, प्रभाव, टीम, प्रशिक्षण और आइकोनिक क्व़ालिटी का अपने अन्दर विकास करना चाहिए । भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब आत्म विश्वास से भरा होगा तो वह लोगों के बीच जाकर सरकार के साथ-साथ अपने संगठन की बात को सहजता से रख सकेगा। इस सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की ।

इससे पहले प्रथम दिन प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री आर एन सिंह ने की । प्रथम सत्र में प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर वीरेंद्र चौहान ने आत्मनिर्भर भारत पर अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर हुआ है । आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत देश में नए नए कारखाने लगाये जा रहे हैं, जिससे देश के नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं और देश आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है । दूसरे सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल ने की । दूसरे सत्र में पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने भाजपा के इतिहास, विकास और विचार विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनितिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व में स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है । चौथे सत्र की अध्यक्षता जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण चौधरी ने की । चौथे सत्र में देश उपाध्यक्ष जी. एल. शर्मा ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

पांचवें सत्र में की अध्यक्षता ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवन सिंह ने की । पांचवें सत्र में फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने केन्द्र सरकार की 7 साल की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक कार्यकत्ताओं के सामने रखा । कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ कर अग्रसर है । पिछले 7 साल में सैंकड़ों जनहितकारी व कल्याणकारी योजनाओं जैसे वन रैंक वन पेंशन, देश में एक कर व्यवस्था लागू करना, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लोगों को 5 लाख तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना, जनधन योजना के तहत लगभग लोगों का बैंक खाता खोलना, कौशल विकास योजना, एक देश एक राशन कार्ड, धारा 370 को हटाना, तीन तलाक से मुक्ति, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना लागू की, किसानों के लिए उपज का मिनिमम समर्थन मूल्य बढ़ाना, 33% फसल ख़राब होने पर फसल का बीमा मिलना जिनसे देश और देश के लोग मज़बूत हुए हैं I हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है ।

छठे व आज के आखिरी सत्र में की अध्यक्षता बिजेन्द्र नेहरा ने की । आखिरी सत्र में विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक संदीप देशवाल ने मीडिया व इंटरनेट मीडिया के बारे में विस्तार से बताया । कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए संदीप देशवाल ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । सकारात्मक रहते हुए सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करें, इस विषय पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में आज 6 सत्रों में कार्यकर्ताओं का अनेक विषयों में मार्गदर्शन किया । कल प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे व अंतिम दिन पांच सत्रों का आयोजन होगा । जिले के सभी पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्त्ता आज प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे ।

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines Modi is empowering the countrymen through hundreds of public welfare schemes: Krishnapal Gurjar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.