Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहला दिन है इसलिए छोड़ दिया, दोबारा पकड़े गए तो कार्रवाई होगी- नाइट कर्फ्यू में पुलिस ने दी चेतावनी

पहला दिन है इसलिए छोड़ दिया, दोबारा पकड़े गए तो कार्रवाई होगी- नाइट कर्फ्यू में पुलिस ने दी चेतावनी

faridabadnews24By faridabadnews24December 26, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर यूपी सरकार के निर्देश पर प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया है। पहले दिन पुलिस ने शनिवार की रात निर्धारित समय से पूर्व ही दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया था। दुकानों को बंद कराने के साथ ही पुलिस ने लोगों से घरों में भी जाने की अपील की। चेतावनी भी दी गई कि 11 बजे के बाद सड़क पर नजर आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना कर्फ्यू रात 11 से सुबह पांच बजे तक

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू किया गया है। इसके मद्देनजर सिविल लाइंस, कोतवाली, मुट्ठीगंज, कर्नलगंज, कीडगंज, खुल्दाबाद, शाहगंज, करेली, अतरसुइया, दारागंज, जार्जटाउन, धूमनगंज, कैंट, शिवकुटी समेत शहर के अन्य थाने की पुलिस रात 10:30 बजे ही अलर्ट हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने वायरलेस से दिया निर्देश

अधिकारियों ने भी सभी थाना और चौकी प्रभारियों को वायरलेस से कोरोना कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया है। अपने-अपने क्षेत्र में निकली पुलिस ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने को कहा। सड़क पर नजर आ रहे लोगों से घरों में जाने की बात कही। रात 11 बजे के बाद सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर नजर आने वाले वाहन सवारों को रोककर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कई लोगों को फटकार व हिदायत मिली। तब जाकर उन्‍हें जाने दिया गया। चेतावनी भी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

होटल और चाय की दुकानों को भी पुलिस ने बंद कराया

सिविल लाइंस और लीडर रोड पर बस व रेलवे स्टेशन के बाहर होटल, चाय की दुकानों को भी पुलिसकर्मियों ने रात 11 बजे से पहले बंद करा दिया। होटल के संचालक, कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि प्रतिदिन रात 11 बजे के पहले होटल को बंद कर दिया जाए। तय समय के बाद अगर होटल व चाय की दुकान खुली मिली तो चालान काटने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।

ठेले वालों को खदेड़ा

लोकनाथ के पास रात के समय बड़ी संख्या में सब्जी और फल के ठेले लगते हैं। शनिवार रात कोतवाली पुलिस यहां पहुंची तो ठेले लगे थे। लोग भी सब्जी व फल खरीद रहे थे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने ठेले वालों को डंडे के जोर पर खदेड़ा।

Source News: jagran

 

action will be taken - police warned in night curfew Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News if caught again India India Latest News India Live News India News India Newsnext It is the first day Latest faridabadnews24 Latest News Headlines so left
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

CCTV में हुआ कैद, गोरखपुर जेल से छूटे सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची का किया अपहरण

July 30, 2026

थाने में शिकायत कराने आई महिला से SHO का अफेयर, प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था SHO

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.