Self Add

Vivo के इस फोन की कोरोना से रुकी लॉन्चिंग

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo फिलहाल स्मार्टफोन के निर्माण की जगह अब N95 मास्क का निर्माण करेगी। ये मास्क देशभर में Coronavirus को रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए लोगों को दिए जाएंगे।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने Vivo V19 स्मार्टफोन को, जो भारतीय बाजार में 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन Coronavirus के खतरे को भांपते हुए कंपनी ने इस इवेंट को रद्द करने का फैसला कर लिया है। Vivo V19 स्मार्टफोन को पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल इंडोनेशिया के मॉडल की तुलना में अलग हो सकता है। इसमें पंच​-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा भारत में कंपनी इस स्मार्टफोन को Snapdragon 712 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। जबकि इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए मॉडल में Snapdragon 675 चिपसेट का उपयोग किया गया है।

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि ‘फिलहाल हम COVID-19 से जूझ रहे हैं और ऐसे में हमने अपने नए प्रोडक्ट Vivo V19 को लॉन्च करने की प्लानिंग को कैंसिल कर दिया है। अभी हमारा फोकस COVID-19 से लड़ने के लिए रिसोर्स लाने पर है। ऐसे में हमने अपने N95 मास्क का निर्माण करने की योजना बनाई है। ये मास्क डॉक्टर्स और हेल्थ केयर वर्कस को डोनेट किए जाएंगे।’ इसके साथ ही कंपनी ने इस पोस्ट के जरिए लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने का भी आग्रह किया है।

Vivo से पहले Xiaomi ने भी N95 मास्क और प्रोटेक्टिव सूट डोनेट करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ये मास्क दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में बांटे जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स प्रोटेक्टिव सूट्स भी डोनेट करेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea