Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चुनाव से ठीक पहले क्यों दिया BJP से इस्तीफा? स्वामी प्रसाद मौर्य ने, जानिए Inside Story

चुनाव से ठीक पहले क्यों दिया BJP से इस्तीफा? स्वामी प्रसाद मौर्य ने, जानिए Inside Story

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है. साथ ही दावा किया है कि कुछ और मंत्री भी जल्द बीजेपी छोड़ने वाले हैं. लेकिन मौर्य के इस्तीफे की वजह पुरानी है और वह पहले से ही यूपी सरकार के कामकाज को लेकर नाराज चल रहे थे.

सरकार के कामकाज से थे नाराज

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से नाराज थे. 20 जून, 2021 को Zee News पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था, ‘चुनाव बाद तय होगा सीएम कौन होगा, विधायक दल की बैठक में यह फैसला होगा. आलाकमान किसी और चेहरे को भी भेज सकता है, सीएम चेहरा योगी भी हो सकते हैं और कोई और भी हो सकता है, सब कुछ केन्द्रीय नेतृत्व को तय करना है.’

बेटे को नहीं मिली BJP की टिकट

मौर्य के बयान से साफ है कि उन्हें तब भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा नहीं था और कामकाज को लेकर वह खफा चल रहे थे. दूसरी वजह यह है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बेटे अशोक के लिए विधान सभा का टिकट माँग रहे थे, बीजेपी देने को तैयार नहीं थी, क्योंकि स्वामी प्रसाद मौर्य खुद विधायक और मंत्री हैं और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं लोक सभा सीट से बीजेपी सांसद हैं.

इसके अलावा अधिकारियों की कार्यप्रणाली से भी स्वामी प्रसाद मौर्य नाराज थे. सरकार के कुछ मुद्दों को लेकर लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व से शिकायत कर रहे थे. मौर्य कुशीनगर की पडरौना विधान सभा सीट से बीजेपी विधायक हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 में यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. अब साल 2022 के यूपी चुनाव से पहले वह बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं l

Source News: zeenews

Akhilesh Yadav BJP faridabadnews faridabadnews24 Know Inside Story Samajwadi Party State Cabinet Swami Prasad Maurya UP Minister Uttar Pradesh Assembly Polls Why did you resign from BJP just before the elections? Swami Prasad Maurya Yogi Cabinet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.