Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » त्योहार मनाते वक्त इन ज़रूरी बातों को न भूलें, लोहड़ी 13 जनवरी को

त्योहार मनाते वक्त इन ज़रूरी बातों को न भूलें, लोहड़ी 13 जनवरी को

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2022Updated:January 12, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

साल का सबसे पहला त्योहार लोहड़ी और मकर संक्रांति बस अब कुछ ही दिन दूर रह गए हैं। हर घर में इस त्योहार के लिए तैयारियां भी ज़ोरों से चल रही हैं। मकर संक्रांति हिंदू समुदाय में आस्था का पर्व है, तो वहीं, लोहड़ी को उत्तर भारतीय इलाकों में ही मनाया जाता है। इन त्योहारों के साथ बाज़ारों में हलचल भी बढ़ रही है। लोग इन त्योहारों के लिए सामान की खरीदारी में लगे हैं, जैसे मूंगफली, रोवड़ियां, चिड़वा, बिस्किट, और मिठाइयां खरीद ली हैं।

लोहड़ी पर क्या किया जाता है?

लोहड़ी नवविवाहितों और नवजात शिशुओं के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। लोग लोहड़ी की रात को आग जलाकर परिवार, पड़ोसी और दोस्तों के साथ लोकगीत गाते हैं और मक्का, गुडड़, रोवड़ी और मूंगफली आदि को आग को अर्पित करते हैं और अग्नि की परिक्रमा भी करते हैं।

कोरोना महामारी के चलते इन बातों का रखें ख़्याल

1. त्योहारों से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और ज़िंदगी के प्रति उत्साह बढ़ता है। कोरोना काल में आप भी त्योहार ज़रूर मनाएं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान भी रखें ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।

2. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते पूरे देश में इसके मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आप त्योहार ज़रूर मनाएं लेकिन भीड़ में न जाएं। साथ ही लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखें, बेहतर होगा कि सिर्फ अपने परिवार के साथ की त्योहार को मनाया जाए, ताकि संक्रमण का ख़तरा कम ही रहे।

3. घर से बाहर हैं, तो मास्क लगाना न भूलें। मास्क ही आपको कोविड संक्रमण से बचाने का काम करेगा। कपड़े के मास्क की जगह सर्जिकल मास्क या फिर N95 मास्क का उपयोग करना बेहतर है। सबसे अच्छा है कि आप डबल मास्क पहनें। एक ही मास्क दोबारा न पहनें।

4. स्वच्छता का ध्यान रखें। दूषित सतह या चीज़ को हाथ लगाने पर हाथों को ज़रूर धोएं। साथ ही दिन में कई बार हाथों को एंटीसैप्टिक सोप से धोएं।

5. घर की सतहों को समय-समय पर डिसइंफेक्ट करते रहें।

Source News: jagran

covid guidelines 20222 Do not forget these important things while celebrating the festival Facebook twitter wp Email affiliates Lohri 2022 faridabadnews faridabadnews24 Festivals 2022 Guidelines lifestyle Lifestyle and Relationship lohri 2022 Lohri on 13th January miscellaneous ohri covid other
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.