
सूर्य के शनि की राशि मकर में प्रवेश करने से सभी राशि वाले जातकों के भाग्य पर बड़ा असर पड़ेगा. कुछ के काम बनेंगे तो कुछ के बिगड़ेंगे. सूर्य का यह राशि परिवर्तन बहुत अहम माना जाता है इसलिए इसे मकर संक्रांति के तौर पर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. 14 जनवरी की रात सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब अगले एक महीने तक 4 राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे. जानते हैं किन 4 राशि वालों की किस्मत इस दौरान चमकेगी.
सिंह राशि के लोगों के लिए यह मकर संक्रांति भाग्योदय कराने वाली है. सूर्य देव की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. धन लाभ होगा.
धनु राशि के जातकों को पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी. शुभ फल मिलने शुरू होंगे. धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार साफ नजर आएगा. प्रमोशन-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं.
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय भाग्य वृद्धि कराने वाला है. चौतरफा फायदा होगा. पद-पैसा, मान-सम्मान सब कुछ मिलेगा. जॉब के नए ऑफर आपको खुशियां देंगे. आय बढ़ेगी.
मीन राशि के जातकों के लिए मकर राशि के सूर्य खूब लाभ देंगे. अगला 1 महीना धन लाभ, सम्मान आदि के लिहाज से अच्छा रहेगा. संपत्ति लाभ हो सकता है. करियर-कारोबार में बढ़ी सफलता मिल सकती है. घर में भी खुशहाली रहेगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Source News: zeenews
