
अगर आप ₹15000 महीने के कमा रहे हैं और आपका एसबीआई में सैलरी अकाउंट है तो आपको एसबीआई की तरफ से लाखों रुपए की मदद तुरंत मिल सकती है। उसके लिए आपको किसी तरह की कोई गारंटी देने की भी आवश्यकता नहीं है। एसबीआई की तरफ से कस्टमाइज्ड पर्सनल लोन स्कीम शुरू की हुई है। इसके लिए योग्यता यह है कि आपका सैलरी अकाउंट एसबीआई की किसी भी शाखा में होना आवश्यक है और मंथली सैलरी ₹15000 आपकी होनी चाहिए। बैंक के मुताबिक लोन के लिए अप्लाई करने वाला केंद्र, राज्य, अर्ध सरकारी, सेंट्रल या स्टेट पीएसयू, कॉरपोरेट या नेशनल लेवल के एजुकेशनल इंस्टिट्यूट का एंप्लोई होना चाहिए।
लोन के लिए आवश्यक है कि वह उस संस्थान में 1 साल से जॉब कर रहा हो वहीं उसकी उम्र 21 साल से 58 साल के बीच होनी चाहिए। एसबीआई की तरफ से शादी, छुट्टियां, इमरजेंसी, प्लांड खर्चों के लिए एलिजीबिलिटी के मुताबिक 20 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन तुरंत दिया जा रहा है जिसके लिए डाक्यूमेंट्स की भी बहुत कम आवश्यकता पड़ती है। इस प्रोडक्ट की एक खासियत यह है कि इसका अप्रूवल आपको कांटेक्ट लेस लैंडिंग प्लेटफार्म (सीएलपी) के जरिए मिल जाएगा। एसबीआई के इस पर्सनल लोन स्कीम में न्यूनतम ₹25 हजार और अधिकतम ₹20 लाख तक का लोन दिया जाता है। इसमें मैक्सिमम लोन ग्राहक की नेट मंथली इनकम का 24 गुना या 20 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो सकता है। इसके लिए ग्राहक को किसी तरह की सिक्योरिटी या गारंटी देने की जरूरत नहीं है।
इस लोन की ब्याज दर के बारे में एसबीआई का कहना है कि 9.60 से 11.10 फीसदी सालाना से शुरुआत होगी। बैंक के मुताबिक इसके लिए कोई हिडन चार्ज नहीं है वहीं 31 जनवरी 2022 तक प्रोसेसिंग फीस भी बिल्कुल नहीं है। इस लोन की रीपेमेंट के बारे में एसबीआई का कहना है कि इसे ग्राहक मिनिमम 6 महीने और मैक्सिमम 6 साल या सर्विस का बचा हुआ समय जो भी हो तब तक कर सकता है।
एसबीआई सैलरीड पर्सनल लोन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है उसमें इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, दो पासपोर्ट साइज फोटो, लेटेस्ट सैलरी स्लिप और बैंक की केवाईसी गाइडलाइन के मुताबिक आईडी प्रूफ व एड्रेस प्रूफ देना होगा।
(नोट:- एसबीआई की इस स्कीम के तहत लोन अप्लाई करने वाले ग्राहक को चाहिए कि वह ब्याज दर, पेनल्टी, प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य जानकारी बैंक से जरूर लें)
Source News: aapninews
