
बीजिंग: पिछले 2 साल से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोरोना महामारी ने लोगों की कमर तोड़ रखी है. महामारी को रोकने के लिए तमाम देश कोरोना वायरस की टेस्टिंग (Corona Testing) बढ़ाने में जुटे हैं. अब चीन (China) ने टेस्टिंग के लिए ऐसा तरीका अपनाया है, जिसे जानकर आप भड़क उठेंगे.
घर-घर जाकर की जा रही कोरोना टेस्टिंग
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन (China) की राजधानी बीजिंग (Beijing) में 2 सप्ताह बाद विंटर ओलंपिक (Winter Olympics 2022) होने वाले हैं. इसे देखते हुए चीन ने पूरे बीजिंग शहर में सख्त लॉकडाउन लागू कर रखा है और घर-घर जाकर लोगों की कोरोना टेस्टिंग (Corona Testing) की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक शहर के एक अपार्टमेंट में 27 लोगों की टेस्टिंग की गई. उसमें एक 26 वर्षीय महिला में ओमिक्रॉन वेरिएंट होने की पुष्टि हुई. यह बीजिंग में ओमिक्रॉन का पहला मामला बताया जा रहा है.
आपत्तिजनक तरीके से किए जा रहे टेस्ट
अपार्टमेंट में कोरोना टेस्टिंग (Corona Testing) के लिए अधिकारियों ने जो तरीका अपनाया, उसे न केवल मानवीय गरिमा के खिलाफ था बल्कि अनैतिक भी बताया जा रहा है. दरअसल अधिकारियों ने लोगों के गुदा द्वार में स्लाइड डालकर उसे कई बार घुमाया. उसके बाद स्वैब का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया. जिसमें एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हो गई. अफसरों का दावा है कि कोरोना वायरस की जांच का यह सबसे सटीक तरीका है.
चीनी विशेषज्ञ ने दिया था सुझाव
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल मार्च में चीन में श्वसन रोग विशेषज्ञ Li Tongzeng ने कहा था कि कोरोना वायरस की जांच में नाक या गले से सैंपल लेना ज्यादा फायदेमंद नहीं है. इसकी जांच के नतीजे ज्यादा सटीक नहीं होते हैं. उन्होंने सुझाव दिया था कि इसके बजाय गुदा द्वार में स्लाइड डालकर वहां से स्वैब के सैंपल लेने चाहिए. अपने विशेषज्ञ के इस सुझाव पर चीन ने अब 10 महीने बाद अमल शुरू कर दिया है.
अमेरिका-जापान ने जताया विरोध
चीन (China) की इस अजीब कोरोना टेस्टिंग (Corona Testing) से विवाद शुरू हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने कथित तौर पर अपने देश में तैनात सभी राजनयिकों को इस Anal Testing से गुजरने का निर्देश दिया है. अमेरिका ने इस निर्देश पर आपत्ति जताते हुए इसे मानवीय गरिमा के खिलाफ बताया है. चीन के पड़ोसी देश जापान ने भी इस अजीब टेस्टिंग पर नाराजगी जाहिर की है.
जापान ने कहा कि चीन में जाने वाले या वहां से लौट रहे उसके देश के लोगों को चीन Anal Testing के लिए मजबूर कर रहा है. चीन से लौटे कई जापानी इससे मानसिक तनाव के शिकार हो गए हैं. जापान ने चीन से इस टेस्टिंग (Corona Testing) को तुरंत बंद करने की अपील की है. वहीं दूसरे देशों की आपत्तियों की दरकिनार करते हुए चीन (China) के डॉक्टर Lu Hongzhou ने सलाह दी है कि चीन आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ही यह टेस्ट करवा सकते हैं.
सख्त लॉकडाउन से गुजर रहा चीन
रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग में 15 जनवरी को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में सख्त लॉकडाउन लागू है. सरकारी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों की Anal Testing कर रहे हैं. इसी बीच शहर में ओमिक्रॉन से संक्रमित 11 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. हालात पर काबू पाने के लिए चीन ने पब्लिक के लिए ओलंपिक टिकट बेचने की योजना को रद्द कर दिया है.
ओलंपिक टिकटों की बिक्री रोकी गई
चीन (China) ने घोषणा की है कि इस विंटर ओलंपिक (Winter Olympics 2022) में केवल चयनित दर्शकों को ही स्टेडियम में एंट्री दी जाएगी और पब्लिक गैदरिंग से परहेज किया जाएगा. वहीं ओलंपिक आयोजन समिति के लोगों ने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए ओलंपिक मशाल रिले को जनता से दूर कर दिया जाएगा.
Source News: zeenews
