Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किस्सा जानकर आ जाएगा मजा, बिना चुनाव लड़े ही MLA बन गए थे यूपी के ‘नेताजी’

किस्सा जानकर आ जाएगा मजा, बिना चुनाव लड़े ही MLA बन गए थे यूपी के ‘नेताजी’

faridabadnews24By faridabadnews24January 24, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

उत्‍तर प्रदेश के चुनाव बेहद नजदीक हैं. तारीखों का ऐलान हो चुका है. वैसे तो विधानसभा चुनाव 5 राज्‍यों में हैं लेकिन निगाहें सब की यूपी के चुनाव पर ही हैं. खैर, ऐसा पहली बार नहीं है. हमेशा से यूपी की राजनीति पूरे देश की नजरों का केंद्र रही है. इस राज्‍य ने देश को कई बड़े नेता दिए. आज एक ऐसे ही ‘नेताजी’ की बात करते हैं, जिनसे जुड़ा एक किस्‍सा कमाल का है क्‍योंकि वे बिना चुनाव लड़े ही एमएलए बन गए थे.

ये है मामला 

मुलायम सिंह यादव यूपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं और ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर हैं. वे यूपी के 3 बार सीएम बने और देश के रक्षामंत्री भी रहे. लेकिन एक समय ऐसा था जब मुलायम सिंह यादव बिना चुनाव लड़े ही एमएलए बन गए थे. इसके पीछे का किस्‍सा बेहद रोचक है.

दरअसल, जब मुलायम सिंह यादव कॉलेज में पढ़ते थे, तभी वे छात्र राजनीति में इतने छा गए थे कि उनके साथी और दोस्‍त उन्‍हें एमएलए कहकर पुकारने लगे थे. उस समय वे इटावा के केके कॉलेज में पढ़ते थे. यहीं से उन्‍होंने ग्रेजुएशन की और सोशलिस्ट पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर छात्र राजनीति में आए थे. वे छात्रसंघ चुनाव लड़े और जीते. इस दौरान उन्‍होंने नाम की राजनीति नहीं की बल्कि खूब काम भी किया. वे छात्रों की हर समस्‍या दूर करने के लिए जुटे रहते थे. उनका संपर्क भी अच्‍छा था तो उनके दोस्‍त कॉलेज के अंदर के साथ-साथ बाहर के काम भी उनके नाम पर करवा लेते थे. बस, तभी से मुलायम सिंह यादव का ये जलवा देखकर दोस्‍त उन्‍हें एमएलए पुकारने लगे थे.

1967 में बने ‘असली’ एमएलए 

हालांकि दोस्‍तों का मुलायम सिंह यादव को एमएलए पुकारना व्‍यर्थ नहीं गया. वे 1967 में जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़े और जीते भी. इसके बाद फिर उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सीएम की कुर्सी तक पहुंचे. फिलहाल मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक की भूमिका में हैं. उनके बेटे अखिलेश यादव भी यूपी के सीएम रह चुके हैं और उनकी पार्टी मौजूदा सत्‍तारूढ़ दल बीजेपी को टक्‍कर दे रही है.

Source News: zeenews

Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav News became MLA 'Netaji' of UP faridabadnews faridabadnews24 Kahani Uttar Pradesh Ki Knowing the anecdote will be fun Mayawati News Mulayam Singh Yadav Political Kisse UP Election 2022 up politics Up Vidhansabha Chunav 2022 News without contesting elections Yogi Adityanath News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.