Self Add

दिल्ली सरकार 4 लाख लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव होने के दौरान एलान किया है कि दिल्ली में गरीब लोगों को खाने किल्लत नहीं होगी। जहां शुक्रवार को दिल्ली में 2 लाख लोगों को खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है तो शनिवार से 4 लाख लोगों को खाना खिलाया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कैसे रोजाना कम से कम 100 की संख्या में कोरोना संक्रमित रोगियों को बढ़ने पर क्या इंतजाम किए जाएंगे।

केजरीवाल के संबोधन के अहम बिंदु

दिल्ली में गरीबों-मजदूरों की संख्या के मद्देनजर खाने की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना 2 लाख लोगों को खाना खिलाया जाएगा।
पांच डॉक्टरों की टीम बनाई थी, उसने अपनी रिपोर्ट दी है। इसके आधार पर अगर रोजाना 100 मरीज सामने आते हैं तो हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है।अगर मरीज 100 से अधिक बढ़ते हैं तो निजी अस्पताल भी शामिल करने होंगे।रिपोर्ट के हिसाब से हम लोग सारी तैयारी कर रहे हैं।

224 रैन बसेरे कम पड़ रहे थे, 20 हजार लोगों का खाना कम पड़ रहा था।
शुक्रवार से हम रोज 2 लाख और शनिवार से 4 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे।
रैन बसेरों की संख्या 325 कर रहे हैं। इसके लिए निजी स्कूलों की मदद ले रहे हैं।
वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, Covid-19 की टेस्टिंग कर रहे निजी अस्पतालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी के साथ ही सभी फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों की अनिवार्य कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग हेल्थ वॉलंटियर की सेकेंड लाइन भी तैयार कर रहा है, जिसके लिए सिविल डिफेंस वालंटियर, डोमेस्टिक ब्रीड चेकर्स और अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने का भी कार्य भी किया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में 39 हो चुकी है, जिनका विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea