
फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी की उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की ड्यूटी लगाई है। अनिल कुमार नेताजी उत्तरप्रदेश में अब कांग्रेश प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे और उन्हें विजयी बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करेंगे। अपनी नियुक्ति पर अनिल कुमार नेताजी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा सहित अन्य कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे और उत्तरप्रदेश में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
गौरतलब है कि अनिल कुमार नेताजी के उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिलने से दलित व पिछड़ वोटों का लाभ सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी को मिलेगा क्योंकि अनिल कुमार नेताजी की इस वोट बैंक में अच्छी पकड़ मानी जाती है और वैसे भी वह पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी में एक सक्रिय पदाधिकारी के रूप मैं कार्य कर रहे है और पार्टी के हर कार्यक्रम में अपनी बढ़-चढ़कर अपनी भागेदारी निभाते आ रहे है।
