Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना: महाराष्ट्र-दिल्ली में केस हुए कम, केरल-कर्नाटक समेत इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

कोरोना: महाराष्ट्र-दिल्ली में केस हुए कम, केरल-कर्नाटक समेत इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

faridabadnews24By faridabadnews24January 30, 2022No Comments2 Mins Read
Source News: zeenews

भारत (India) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों की संख्या धीरे-धीरे घट रही है लेकिन केरल (Kerala) और कर्नाटक (Karnataka) ने देश की चिंता बढ़ा दी है. शनिवार को अकेले केरल में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. वहीं दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा जहां एक दिन में 33 हजार से ज्यादा केस रजिस्टर हुए.

केरल में सामने आए कोरोना के इतने मामले

बता दें कि केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हजार 812 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59 लाख 31 हजार 945 हो गए और मृतकों की संख्या 53 हजार 191 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड से पीड़ित 47 हजार 649 और लोग ठीक हो गए.

कर्नाटक-तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या बढ़ी

वहीं कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 33 हजार 337 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 लाख 57 हजार 31 हो गई. शनिवार को संक्रमण से 70 लोगों की मौत हुई. इधर तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कोविड-19 के 24 हजार 418 नए मामले सामने आए.

दिल्ली में कोरोना के केस घटे

जान लें कि दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 4 हजार 483 नए मामले सामने आए और 28 लोगों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी 7.41 प्रतिशत तक गिर गई. दिल्ली में कोरोना के 24 हजार 800 एक्टिव मामले हैं.

वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 27 हजार 971 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 76 लाख 83 हजार 525 हो गई जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 42 हजार 522 हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में शनिवार को कोरोना के 2 लाख 35 हजार 532 नए मामले सामने आए और 871 लोगों की मौत हुई. देश में इस वक्त 20 लाख 4 हजार 333 एक्टिव केस हैं. इस दौरान 3 लाख 35 हजार 939 संक्रमित रिकवर हुए. भारत में रिकवरी रेट 93.89 प्रतिशत है.

Source News: zeenews

Corona: Cases decreased in Maharashtra-Delhi faridabadnews24 these states including Kerala-Karnataka raised concern
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.