Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा, ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BA.2 ने बढ़ाई टेंशन; रिसर्च में किया गया दावा

लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा, ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BA.2 ने बढ़ाई टेंशन; रिसर्च में किया गया दावा

faridabadnews24By faridabadnews24January 30, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

लंदन: कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट का सब-वेरिएंट बीए.2 मूल वेरिएंट बीए.1 की तुलना में तेजी से फैल रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि वैक्सीन इसके खिलाफ बचाव में कारगर है. सब-वेरिएंट बीए.2 को ब्रिटेन में फिलहाल जांच के तहत वेरिएंट की श्रेणी में रखा गया है.

रिसर्च में सामने आई ये बात

यूकेएचएसए ने मुताबिक, ‘नए वेरिएंट के शुरुआती विश्लेषण में संक्रमण दर को कम करके आंका जा सकता है लेकिन वर्तमान में ये अपेक्षाकृत कम है.’

जीनोम सिक्वेंसिंग में हुई इतने मामलों की पहचान

यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) ने कहा है कि बीए.2 की संक्रमण दर इंग्लैंड के उन सभी क्षेत्रों में बीए.1 की तुलना में बढ़ी है जहां इसका आकलन करने के लिए पर्याप्त मामले हैं. वहीं 24 जनवरी तक जीनोम सिक्वेंसिंग में इंग्लैंड में बीए.2 के 1,072 मामलों की पहचान की गई है. इस संबंध में सभी आकलन प्रारंभिक हैं, वहीं मामलों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है.

बीए.2 की संक्रमण दर में है बढ़ोतरी की संभावना

एक्सपर्ट्स ने कहा कि संपर्क में आए लोगों के आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि 27 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच ओमिक्रॉन की संक्रमण दर 10.3 प्रतिशत की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर 13.4 प्रतिशत रहने की संभावना है.

प्रारंभिक विश्लेषण में बीए.1 की तुलना में बीए.2 के लिए बीमारी के खिलाफ वैक्सीन की प्रभावशीलता में अंतर का संकेत नहीं मिला है. दो डोज लेने की स्थिति में 25 से ज्यादा सप्ताह के बाद, बीए.1 के लिए वैक्सीन की प्रभावशीलता नौ प्रतिशत और बीए.2 के लिए प्रभावशीलता 13 प्रतिशत थी. तीसरे टीके के बाद ये प्रभावशीलता दो सप्ताह में बढ़कर बीए.1 के लिए 63 प्रतिशत और बीए.2 के लिए 70 प्रतिशत हो गई.

यूकेएचएसए की चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉक्टर सुसान हॉपकिंस ने कहा, ‘अब हम जानते हैं कि बीए.2 की संक्रमण दर बढ़ी है जिसे इंग्लैंड के सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है. हमने ये भी जाना है कि बीए.1 की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर अधिक है.’

उन्होंने कहा, ‘अस्पताल में भर्ती और मौत के कम मामले हैं. हालांकि कुछ क्षेत्रों और कुछ आयु वर्गों में मामले अभी भी अधिक हैं, इसलिए ये महत्वपूर्ण है कि हम सावधानी से काम करना जारी रखें क्योंकि प्रतिबंध हटा दिए गए हैं.’

Source News: zeenews

Ba1 Ba2 covid-19 faridabadnews faridabadnews24 Omicron Omicron's Sub-Variant BA.2 Raises Tension; research claimed UK United Kingdom Vaccination Vaccine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.