Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अलग से खोला COVID फंड खाता, इनेलो वॉलिंटियर्स करेंगे जनता की मदद

अलग से खोला COVID फंड खाता, इनेलो वॉलिंटियर्स करेंगे जनता की मदद

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2020No Comments2 Mins Read

इनेलो प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी की युवा इनेलो तथा इनेलो के छात्र संगठन को पहले ही ‘कोरोना वायरस’ की वजह से फैली महामारी में जरूरत मंदों की मदद करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। इनेलो पार्टी ने अब यह निर्णय लिया है कि पार्टी की सभी इकाइयां इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल के तहत समाज में जरूरतमंद लोगों की अपने-अपने जिला/हलका स्तर पर लोगों की मदद करेंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि हमारे पदाधिकारियों से जिनकी सूची टेलिफोन नम्बर सहित मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को भेज दी है, जहां भी जरूरत समझें वालंटियर तौर पर प्रशासन के साथ लोगों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

इनेलो के सभी जिला/हलका प्रधानों से वालंटियरों की सूचियां तैयार करने का अनुरोध किया गया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी द्वारा इस महामारी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए ‘इंडियन नेशनल लोकदल कोविड-19 रिलीफ फंड’ स्थापित किया गया है और इसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिरसा में खोला गया है जिसका नंबर 39238565655, आईएफएससी कोड- एसबीआईएन0010472 है ।

इनेलो नेता ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने सामथ्र्य के अनुसार पीडि़तों की आर्थिक सहायता करें ताकि जो भी राशि एकत्रित हो, उसे एकमुश्त मुख्यमंत्री सहायता कोष में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिया जाए। उन्होंने अपने वालंटियर को यह भी निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंदों की सहायता करते वक्त आईसोलेशन संबंधी पूरी सावधानी बरतें तथा प्रशासन को सहयोग देते हुए लोगों की मदद करें।

COVID fund account opened separately faridabadnews24 INLD Volunteers to help public
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.