Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों को नहीं होता यकीन, 1100 साल पहले यहां के मंदिर पर लिखे गये थे चुनाव के कायदे-कानून

लोगों को नहीं होता यकीन, 1100 साल पहले यहां के मंदिर पर लिखे गये थे चुनाव के कायदे-कानून

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

तमिलनाडु (Tamilnadu) की राजधानी चेन्नई से लगभग 90 किलोमीटर दूर एक प्राचीन स्थान उथिरामेरुर (Uthiramerur) है, जिसे लंबे समय से लोकतंत्र का जन्मस्थान माना जाता है. हालांकि बहुत से लोग इस परंपरा से अवगत नहीं हैं. उथिरामेरुर मंदिर शहर मदुरंतकम से लगभग 25 किमी दूर स्थित है, जहां से तीन दशक पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने अपना पहला चुनाव अभियान शुरू किया था.

1250 साल पुराना है कांचीपुरम से 30 किमी दूर उथिरामेरूर

तमिलनाडु के प्रसिद्ध कांचीपुरम से 30 किमी दूर उथिरामेरूर नाम का गांव करीब 1250 साल पुराना है. लगभग 1100 साल पहले, गांव में एक आदर्श चुनावी प्रणाली थी और चुनाव के तरीके को निर्धारित करने वाला एक लिखित संविधान था. यह लोकतंत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. यहां वैकुंठ पेरुमल (विष्णु) मंदिर के मंच की दीवार पर, चोल वंश के राज्य आदेश वर्ष 920 ईस्वी के दौरान दर्ज किए गए हैं. इनमें से कई प्रावधान मौजूदा आदर्श चुनाव संहिता में भी हैं. यह ग्राम सभा की दीवारों पर खुदा हुआ था, जो ग्रेनाइट स्लैब से बनी एक आयताकार संरचना थी.

सैकड़ों साल पहले कुछ ऐसे थे कायदे-कानून

सदियों पहले, उथिरामेरुर के 30 वार्डों के 30 जन प्रतिनिधियों को मतपत्र द्वारा चुना गया था. शिलालेख वार्ड्स के गठन, चुनाव के लिए खड़े उम्मीदवारों की योग्यता, अयोग्यता मानदंड, चुनाव का तरीका, निर्वाचित सदस्यों के साथ समितियों के गठन, ऐसी समितियों के कार्यों और गलत-कर्ता को हटाने की शक्ति के बारे में विवरण देता है. ग्रामवासियों को यह भी अधिकार था कि यदि वे अपने कर्तव्य में विफल रहे तो निर्वाचित प्रतिनिधियों को वापस बुला सकते हैं. कहा जाता है कि पद पर रहते वक्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी करने पर ताउम्र तक अयोग्य साबित कर दिया जाता था.

 

उथिरामेरुर, चेन्नई से लगभग 90 किमी दूर कांचीपुरम जिले में स्थित है. पल्लव राजा नंदीवर्मन द्वितीय ने इसे 750 ईस्वी के आसपास स्थापित किया था, इससे पहले यह एक ब्राह्मण बस्ती के रूप में अस्तित्व में था. इस पर पल्लवों, चोल, पांड्यों, सांबुवरयारों, विजयनगर रायों और नायकों का शासन रहा. कहा जाता है कि राजेंद्र चोल और विजयनगर सम्राट कृष्णदेव राय दोनों ने उथिरामेरूर का दौरा किया था.

मंदिर के शिलालेखों पर लिखे हैं चुनाव प्रक्रिया

शिलालेखों के अनुसार, एक विशाल मिट्टी का बर्तन (कुदम) जो मतपेटी के रूप में काम करता था, उसे शहर या गांव के एक महत्वपूर्ण स्थान पर रखा जाता था. मतदाताओं को अपने इच्छित उम्मीदवार का नाम एक ताड़ के पत्ते (पनई ओलाई) पर लिखना था और उसे कुदम में डालना था. प्रक्रिया के अंत में, पत्तों को मतपेटी से निकालकर उनकी गिनती की जाती थी. जिसे सर्वाधिक मत प्राप्त होते थे, उसे ग्राम सभा का सदस्य चुना लिया जाता था. इतना ही नहीं, पारिवारिक व्यभिचार या दुष्कर्म करने वाला 7 पीढ़ी तक चुनाव में शामिल होने से अयोग्य हो जाता था.

Source News: zeenews

Ancient History Ancient Temple Assembly Election Candidates Democracy faridabadnews faridabadnews24 People do not believe Qualification Tamil Nadu Election the rules and regulations of elections were written on the temple here 1100 years ago Uthiramerur
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.