Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा, मोदी सरकार देने वाली है 2 लाख रुपये तक का गिफ्ट

1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा, मोदी सरकार देने वाली है 2 लाख रुपये तक का गिफ्ट

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2022Updated:February 6, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

केंद्र सरकार (Central Govt) बजट के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) और पूर्व कर्मचारियों (Pensioners) को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते (DA) के एरियर का भुगतान कर सकती है।

 

खबरों के अनुसार, सरकार पिछले 18 महीने के अटके डीए एरियर का एक साथ भुगतान करने की तैयारी में है। यह फैसला होने पर आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार में दो लाख रुपये से अधिक की मोटी रकम हाथ लग सकती है।

कोरोना के चलते डीए हाइक पर लगी थी रोक

सरकार के इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 60 लाख पेंशनर्स को फायदा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक National Council of Joint Consultative Machinery (JCM) के सेक्रेटरी (Staff Side) शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि काउंसिल ने डीए एरियर का भुगतान एक बार में करने का अनुरोध आगे बढ़ा दिया है।

 

वित्त मंत्रालय ने कोरोना महामारी के चलते मई 2020 से जून 2021 तक डीए हाइक को रोक दिया था। बाद में डीए और डीआर हाइक रिस्टोर तो हो गया, लेकिन पुराने एरियर का भुगतान नहीं हुआ।

 

अब इतना हो जाएगा DA, जल्द ऐलान संभव

खबरों की मानें तो इस बारे में सेंट्रल कैबिनेट (Central Cabinet) की बैठक में जल्दी ही फैसला लिया जा सकता है। आम तौर पर साल में दो बार डीए को बढ़ाया जाता है। इस बार जनवरी में होने वाली डीए बढ़ोतरी का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में डीए को 17 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था। कहा जा रहा है कि जनवरी 2022 के लिए डीए को 3 फीसदी बढ़ाया जा सकता है। इससे डीए बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा।

इन पेंशनभोगियों की भी होगी बल्ले-बल्ले

महंगाई के असर को कम करने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगी पूर्व कर्मचारियों को साल में दो बार डीए-डीआर की बढ़ोतरी का फायदा दिया जाता है।

अगर आने वाली बैठक में 18 महीने का एरियर क्लियर करने का फैसला लिया गया तो लेवल-1 कर्मचारियों को 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक मिलेंगे। इसी तरह लेवल-13 कर्मचारियों को एक बार में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिल सकते हैं।

Source News: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Modi government is going to give a gift of up to Rs 2 lakh More than 1 crore people will benefit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.