Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें ये बड़ी खबर: दिल्ली के साथ–साथ अब हरियाणा में भी घर-घर से उठाए जाएंगे पुराने वाहन

देखें ये बड़ी खबर: दिल्ली के साथ–साथ अब हरियाणा में भी घर-घर से उठाए जाएंगे पुराने वाहन

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के 14 जिलों में दस से पंद्रह साल पुराने वाहनों की अब खैर नहीं है। जल्द ही ऐसे वाहनों को रजिस्टे्रशन के आधार पर पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया के आंरभ होते ही अब सडक़ों के साथ साथ ऐसे कंडम वाहनों को घरों से भी उठाने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए दिल्ली और हरियाणा सरकार ने अपने स्तर पर योजना को शुरू करने का खाका तैयार कर लिया है।

यातायात पुलिस के हवाले कर दें वाहन
माना जा रहा है कि या तो लोग अपने कंडम वाहन खुद ही यातायात पुलिस के हवाले कर दें, नहीं तो उन्हें जब्त करने के लिए घरों पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि ऐसे वाहन सीधे कबाडख़ाने में भेजे जाएंगे और अधिकृत कबाड़ी उन वाहनों की निर्धारित कीमत चुकाएगा। यदि लोग प्रदूषण बढ़ाने के लिए ऐसे वाहनों का लगातार प्रयोग करते रहे तो फिर उन्हें घरों से जब्त करने का अभियान शुरू किया जाएगा।
मूल्य तय करेंगे कबाड़ी
परिवहन विभाग ने अपने पैनल में शामिल कबाड़ कारोबारियों से पुराने वाहनों के लिए उचित बाजार मूल्य तय करने को कहा है। इन वाहनों को कबाड़ के लिए जब्त किया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में विभाग ने अपने प्रवर्तन बल को 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल व डीजल के वाहनों को कबाड़ में देने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। उसके अनुसार शहर की सड़कों पर अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों को हटाने के लिए उन्हें कबाड़ में दिया जा रहा है।
1,900 पुराने वाहन को जब्त
अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम और दिल्ली यातायात पुलिस ने 17 नवंबर से दिसंबर के पहले सप्ताह तक करीब 1,900 पुराने वाहनों को जब्त किया है। आदेश में कहा गया कि दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, हल्के और भारी वाहन सहित सभी श्रेणियों के पुराने वाहनों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का निर्देश लागू है। एसओपी में कहा गया कि प्रवर्तन टीम द्वारा जब्त ऐसे वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत कबाड़ कारोबारियों को दिया जाएगा।

 

भुगतान सीधा वाहन मालिक को करेगा
कबाड़ कारोबारी वाहन को जब्ती के स्थान से कबाड़ इकाई तक लेकर जाएगा। अधिकृत कारोबारी कबाड़ घोषित वाहन का उचित बाजार मूल्य तय कर उसका भुगतान सीधा वाहन मालिक को करेगा। अगर ऐसे जब्त वाहन को लेकर कोई विवाद पैदा होता है तो प्रवर्तन टीम इस विवाद में नहीं पड़ेगी और मदद के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क करेगी।
ऐसे जब्त होंगे वाहन
इतना ही नहीं गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जो गाड़ियां पहले से ही अपनी इस समय अवधि पूरा कर चुकी हैं और अगर वह दिल्ली में ही रजिस्टर्ड हैं तो रजिस्टर्ड पते पर जाकर गाड़ियों को भी जब्त करने के लिए पुलिस प्रशासन नया अभियान शुरू कर रहा है । जिसके तहत घर से गाड़ियां जब्त कर के सीधा एस्क्रैप हाउस ले जाया जाएगा और गाड़ियों को स्क्रैप किया जाएगा और इसके लिए पूरे दिल्ली में कैंपेंन किया जाएगा।

Source News: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 now in Haryana also old vehicles will be picked up from house to house See this big news: Along with Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.