Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसे करें बुकिंग, आ गया उड़ने वाली बाइक का जमाना, जानें कीमत और स्पीड

ऐसे करें बुकिंग, आ गया उड़ने वाली बाइक का जमाना, जानें कीमत और स्पीड

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

तकनीक के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ते हुए आखिरकार इंजीनियर्स ने फ्लाइंग बाइक भी तैयार कर ही दी. अभी तक आपने हॉलीवुड फिल्मों में ही फ्लाइंग बाइक देखी होगी. लेकिन अब आप खुद इसपर सवार हो सकते हैं. जेम्स बॉन्ड स्टाइल में आप इस बाइक से उड़ान भर सकते हैं, खास बात यह कि इसके लिए आपको पायलट लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है. आइये आपको बताते हैं इस बाइक के बारे में सबकुछ..

दुनिया की पहली फ्लाइंग बाइक

‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की यह पहली फ्लाइंग बाइक होगी और यह कॉमर्शियल तौर पर इस्तेमाल के लिए भी उपलब्ध है, यानी ये फ्लाइंग बाइक लांच हो चुकी है. फ्लाइंग बाइक को तैयर करने वाले स्वीडिश-पोलिश फर्म जेटसन ने कहा कि इसकी सवारी करने वाला जेम्स बॉन्ड की तरह महसूस करेगा.

फुल चार्ज में 20 मिनट तक उड़ सकती है

जेटसन ने बताया कि इसे पिछले अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और अब यह साबित हो चुका है कि यह इस्तेमाल के लिए तैयार है. अगले साल के ऑर्डर पहले से ही लिए जा रहे हैं. जेटसन वन का वजन 86 किग्रा है और यह लगभग दो घंटे की बैटरी चार्जिंग समय के साथ 20 मिनट तक उड़ सकती है.

पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है यह फ्लाइंग बाइक

जेटसन वन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है, इसके लिए पायलट के लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है और यह 63mph (तकरीबन 101 kmh) की स्पीड से हवा में उड़ सकेगी. जेटसन वन को उड़ान भरने के लिए किसी रनवे की जरूरत नहीं है और इसे आसानी से कहीं भी लैंड कराया जा सकता है. इसे खरीदने के लिए हर 15 मिनट पर कॉल की जा रही है.

जानें क्या है इसकी कीमत

कंपनी ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने बताया कि इस बाइक की कीमत 68,000 पाउंड हो सकती है यानी 68,84,487 रुपये. इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले पीटर टर्नस्ट्रॉम ने बताया कि जब पहली बार इसे मैंने उड़ाया, तो इसका अलग ही अनुभव था. इसमें वाइब्रेशन नहीं है.

कहीं भी आसानी से किया जा सकता है लैंड

इसे जॉयस्टिक से नियंत्रित किया जाता है. इसे अभी तक शहरों में उड़ाने की अनुमति नहीं मिली है. यह केवल ओपेन लैंड में उड़ाया जा सकता है. पीटर ने कहा कि हमारी अगली योजना 2026 तक टू-सीटर फ्लाइंग कार बनाने की है. हमारा लक्ष्य एक दशक के भीतर सभी को पायलट बनाना है.

Source News: zeenews

Booking like this faridabadnews faridabadnews24 Flying Bike Flying Bike Price James Bond Jetson know the price and speed Pilot Licence the era of flying bikes has arrived
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.