Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Exclusive: जल्‍द हो सकता है ये बड़ा ऐलान, अब सैलरीड क्‍लास को म‍िलेगी पहले से ज्‍यादा पेंशन!

Exclusive: जल्‍द हो सकता है ये बड़ा ऐलान, अब सैलरीड क्‍लास को म‍िलेगी पहले से ज्‍यादा पेंशन!

faridabadnews24By faridabadnews24February 10, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

नई द‍िल्‍ली : Employee Pension Scheme : नौकरीपेशा वर्ग की तरफ से लंबे समय से ‘पेंशन स्कीम-1995’ (Pension Scheme-1995) के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) बढ़ाने की मांग की जा रही है. हालांक‍ि इस पर सुप्रीम कोर्ट में मामला व‍िचाराधीन है. लेक‍िन इस बीच नौकरीपेशा वर्ग के ल‍िए एक और खुशखबरी आ रही है.

ज्यादा पेंशन के लिए मिलेगा विकल्प

पेंशन के ल‍िए आपको क‍ितनी राश‍ि का कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन करना होगा, यह सैलरी और बची हुई लेंथ ऑफ सर्विस के आधार पर तय होगा. सूत्रों के अनुसार EPFO की तरफ से नई फिक्स्ड पेंशन स्कीम लाने की तैयारी की जा रही है. फिक्स्ड पेंशन की राश‍ि दिए गए अंशदान से तय होगी. आपको जितनी पेंशन चाहिए, उसके मुताबिक अंशदान भी करना होगा.

नई पेंशन स्कीम लाने की योजना!

सहयोगी चैनल जी ब‍िजनेस को म‍िली जानकारी के मुताब‍िक EPFO बेहतर फिक्स्ड पेंशन (Fixed Pension) के मद्देजर नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) लाने की योजना बना रहा है. नई स्कीम के अंतर्गत कर्मचारी को पेंशन की फिक्स्ड रकम चुनने का ऑप्‍शन मिलेगा. अच्‍छी बात यह है क‍ि इसमें सैलरीड क्‍लॉस के अलावा सेल्फ एम्‍पलॉयड भी रजिस्टर हो सकेंगे.

 

EPS का मौजूदा नियम

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) का सदस्‍य बनने पर वह ऑटोमेट‍िक EPS का मेंबर बन जाता है. न‍ियमानुसार कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12% कंट्रीब्यूशन PF में जाता है. न‍ियोक्‍ता की तरफ से भी इतना ही ह‍िस्‍सा कर्मचारी के नाम पर ईपीएफ में जमा क‍िया जाता है. लेकिन, एम्प्लॉयर के कंट्रीब्यूशन में से 8.33% ह‍िस्‍सा EPS में जमा होता है. यानी EPS बेसिक सैलरी का 8.33% है. हालांकि, पेंशन योग्य सैलरी की अधिकतम सीमा 15 हजार रुपए है. ऐसे में पेंशन फंड में हर महीने अधिकतम 1250 रुपये ही जमा हो सकता है.

अभी हर महीने 1250 रुपये की लिमिट

दरअसल, EPFO एम्प्लॉई पेंशन स्कीम-1995 के विकल्प की तैयारी में है. EPS में मौजूदा राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री है. लेकिन, उसमें मिनिमम पेंशन काफी कम है. ज‍िसे बार-बार अंशधारकों की तरफ से बढ़ाने की मांग होती रहती है. अभी हर महीने 1250 रुपये तक के अध‍िकतम कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन की लिमिट है. ऐसे में ज्यादा पेंशन की सुविधा के लिए ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों को विकल्प देने की तैयारी में है.

ऐसे होती है पेंशन की कैलकुलेशन

– EPS कैलकुलेशन का फॉर्मूला = मंथली पेंशन = (पेंशन योग्य सैलरी x EPS खाते में जितने साल कंट्रीब्यूशन रहा) /70.
– यद‍ि किसी की मंथली सैलरी (आखिरी 5 साल की सैलरी का औसत) 15 हजार रुपए है और नौकरी की अवध‍ि 30 साल है तो उसे हर महीने (15,000 X 30)/70 = 6428 रुपये की पेंशन मिलेगी.

लिमिट हटी तो कितनी पेंशन?

अगर 15 हजार की लिमिट हटकर 30 हजार हो जाती है तो आपको फॉर्मूले के हिसाब से पेंशन मिलेगी (30,000 X 30)/70 = 12,857 रुपये प्रत‍ि महीना म‍िलेगी.

सेल्फ एम्‍पलॉयड के ल‍िए गुड न्‍यूज

अभी ईपीएस में केवल सैलरीड क्‍लॉस के ल‍िए ही पेंशन का व‍िकल्‍प है. लेक‍िन यद‍ि नया न‍ियम लागू होता है तो सेल्फ एम्‍पलॉयड भी खुद को रजिस्टर कर पाएंगे. इस केस में पेंशन की राश‍ि सेल्फ एम्‍पलॉयड शख्‍स की तरफ से दिए गए अंशदान से तय होगी. यानी जितनी पेंशन चाहिए उसके मुताबिक आपको अंशदान करना होगा.

आपको बता दें अभी EPS की राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री है. नया न‍ियम आने के बाद मौजूदा EPS-95 पेंशन स्कीम भी जारी रहेगी. यानी सरकार ईपीएस का व‍िकल्‍प देने की तैयारी में है. ज‍िससे लोग भव‍िष्‍य में ज्‍यादा पेंशन हास‍िल करने के ल‍िए कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन कर सकते हैं.

Source News: zeenews

Employee Pension Scheme EPF EPF Subscribers EPFO Epfo Minimum Pension Epfo Pension EPS Eps Pension Calculator Exclusive: This big announcement may happen soon faridabadnews faridabadnews24 Ks now the salaried class will get more pension than before! Pension Scheme-1995
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.