Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जहां भी जरूरत होगी भाजपाई पहुंचाएंगे खाना, जजपा ने लगाई वर्करों की ड्यूटी

जहां भी जरूरत होगी भाजपाई पहुंचाएंगे खाना, जजपा ने लगाई वर्करों की ड्यूटी

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी सियासी दल एक हो गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलाे) मनाेहरलाल सरकार के साथ खड़ी है ओर लॉक डाउन में पूरी मदद को तैयार है। प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और जजपा ने जहां पूरी सरकारी मशीनरी के साथ अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को फील्ड में उतारा हुआ है, वहीं विपक्षी कांग्रेस और इनेलो ने भी अपने विभिन्न संगठनों की ड्यूटी सरकार की मदद में लगाई है।

जहां भी जरूरत होगी भाजपाई पहुंचाएंगे खाना, जजपा ने लगाई वर्करों की ड्यूटी

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की वॉलिंटियर के तौर पर ड्यूटी लगाई है। जहां भी लोगों को खाद्य पदार्थों या भोजन की जरूरत होगी, प्रदेश भाजपा की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा। हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर्स के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इनेलो ने बनाया रिलीफ फंड

युवा इनेलो तथा इनेलो के छात्र संगठन को पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला पहले ही महामारी में जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दे चुके हैं। अब  पार्टी की सभी इकाइयां मैदान में उतारी गई हैं।   जिला और हलका स्तर पर लोगों की मदद के लिए पदाधिकारियों की सूची टेलिफोन नंबर सहित मुख्य सचिव को भेज दी गई है।

इसके साथ ही इनेलो के सभी जिला व हलका प्रधानों से वालंटियरों की सूचियां तैयार करने को कहा  गया है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए पार्टी ने ‘इंडियन नेशनल लोकदल कोविड-19 रिलीफ फंड’ स्थापित किया है। इसमें आने वाली राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की जाएगी।

कांग्रेस ने विभिन्न मोर्चों की लगाई ड्यूटी

विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वॉलेंटियर के तौर पर सेवाएं देने का निर्देश है। कांग्रेस की फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआइ समेत तमाम कार्यकर्ताओं को अलर्ट पर रखा गया है।

इनसो और युवक कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सरकार जहां चाहे जरूरत के मुताबिक हमारे युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा सकती है। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन भी  राहत कार्यों के लिए आगे आया है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां भी युवा कार्यकर्ताओं की मदद लेना चाहे, वह देने के लिए तैयार हैं।

सरकारी कर्मचारी भी कूदे मैदान में

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वालंटियर कोविद-19 संघर्ष सेनानी बनकर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे राहत बचाव कार्यों मे सहयोग करेगें। यह जानकारी देते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि जिलवार सैकड़ों वालंटियर ने सरकार द्वारा जारी कोविद-19 संघर्ष सेनानी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है।

faridabadnews24 the food will be delivered to the BJP the judge imposed the duty of the workers Wherever there is a need
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.