Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Chanakya Neeti: दूसरों को बताने से होता है भारी नुकसान, खुद तक ही सीमित रखें ये 4 बातें

Chanakya Neeti: दूसरों को बताने से होता है भारी नुकसान, खुद तक ही सीमित रखें ये 4 बातें

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

चाणक्‍य नीति (Chanakya Neeti) में जीवन से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं. आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्ते, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं. आमतौर पर तो लोगों को इनकी बताई गई बातें भले ही कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती हैं.

अपने दुखों को किसी से न कहें 

अक्सर व्यक्ति दुखी होता है तो वह एक सहारा ढूंढता है. ऐसे में वो अपने करीबियों से अपना दुख भी साझा करता है. जैसे उसके साथ क्या हुआ, या किसी ने उसका अपमान किया. लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं ऐसी बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए. यदि वह आपका मित्र भी होगा तो भी वह आपके सामने तो आपको सांत्वना देगा लेकिन पीठ पीछे आपकी हंसी उड़ाएगा. इसलिए आप ऐसी नौबत ही न आने दें.

सबसे बड़े विद्वान थे आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य को भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में गिना जाता है. वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी 4 बातों का उल्लेख किया है जिसका जिक्र मनुष्य को किसी दूसरे से भूलकर भी नहीं करना चाहिए. यदि वह ऐसा करता है तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है. आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें.

आर्थिक नुकसान का जिक्र कभी किसी से न करें 

जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब मनुष्य को आर्थिक रूप से परेशानी होती है. हो सकता है आपको ऋण तक लेना पड़ जाए. लेकिन ऐसी बातों को आप अपने तक ही सीमित रखें. यदि आपने ये बातें दूसरों से कहीं तो एक तो वो लोग आपसे दूरी बनाना शुरू कर देंगे और दूसरा हो सकता है आपने भरोसा करके उन्हें बातें बताई हों लेकिन वो आपकी इन बातों को गोपनीय न रखें और सबको बता दें.

पति-पत्नि के बीच की बातें बाहर न जाएं

पति पत्नि का रिश्ता बेहद खास होता है. ऐसे में इस रिश्ते में किसी तीसरे का दखल नहीं होना चाहिए. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दांपत्य जीवन से जुड़ी की बातें ऐसी होती है जो सिर्फ पति और पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए. यदि पति-पत्नी के बीच की बातें बाहर चली गईं तो इससे वैवाहिक जीवन में दरार पड़ सकती है. इसलिए अपने दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें किसी से भी न साझा करें,फिर चाहे वो आपका करीबी मित्र ही क्यों न हो.

किसी को अपनी धन-संपत्ति की जानकारी न दें 

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस तरह अपने आर्थिक नुकसान की जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए, ठीक वैसे ही किसी को इस बात का जिक्र भी बिल्कुल न करें कि आपके पास कितनी धन-संपत्ति है. यदि आपने किसी से जिक्र किया तो उनके मन-मस्तिष्क में अनेकों सवाल उठेंगे और हो सकता है वो आपसे ईर्ष्या भी करने लगें.

Source News: zeenews

Chanakya Neeti Chanakya Neeti Limited Chanakya Neeti: Telling others causes huge loss Chanakya Says Keep Secrets faridabadnews faridabadnews24 keep these 4 things to yourself Keep These Things Limited To Yourself Life Secrets Secrets Secrets Regarding To Yourself Telling Someone Else Can Cause Huge Loss
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.