Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चूहे से फैलने वाली बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, कोरोना गया नहीं और आ गया ‘लासा’ वायरस

चूहे से फैलने वाली बीमारी ने बढ़ाई टेंशन, कोरोना गया नहीं और आ गया ‘लासा’ वायरस

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2022No Comments4 Mins Read
Images Source : google

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट अभी खत्म भी नहीं हुआ है और इस बीच बुखार से जुड़ी एक नई बीमारी सामने आई है. कोरोना के कम होते संक्रमण के बाद धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है, लेकिन इस बीच एक जानलेवा बीमारी सामने आई है, जिसे लासा बुखार (Lassa Fever या Lassa Virus) के नाम से जाना जाता है. इस बीमारी के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, क्योंकि ब्रिटेन में एक मरीज की मौत हो चुकी है.

कितना घातक है लासा फीवर?

तीन संक्रमितों में से एक मरीज की मौत हो चुकी है, हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि लासा बुखार (Lassa Fever) की मृत्यु दर अभी 1 प्रतिशत है, लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच यह चिंता की वजह इसलिए बना है, क्योंकि कुछ संक्रमितों में मृत्यु दर बहुत ही ज्यादा है. कुछ लोगों और गर्भवती महिलाओं को उनकी तीसरी तिमाही में इसका जोखिम अधिक होता है.

संक्रमितों का पता लगाना मुश्किल

लासा बुखार (Lassa Fever) को लेकर सबसे बड़ी टेंशन यह है कि इसके 80 फीसदी मामले एसिम्पटोमेटिक (asymptomatic) होते हैं, जिसकी वजह से इसका पता लगाना काफी मुश्किल है. यूरोपीयन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के मुताबिक कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है और उनकी बीमारी काफी गंभीर हो सकती है. लासा वायरस से पीड़ित अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों में से 15 फीसदी तक की मौत हो सकती है.

ब्रिटेन में 3 लोग हो चुके हैं संक्रमित

ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, लासा बुखार (Lassa Fever) के तीन मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक मरीज ने उत्तरी लंदन के एक अस्पताल में 11 फरवरी को दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि सभी संक्रमित इंग्लैंड के एक ही परिवार के हैं और हाल ही में पश्चिमी अफ्रीका की यात्रा करके लौटे हैं.

कैसे फैलता है लासा बुखार

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लासा बुखार (Lassa Fever) संक्रमित चूहे के मल-मूत्र के जरिए फैलता है और अगर कोई व्यक्ति चूहे के मल-मूत्र के संपर्क में आता है तो वह लासा बुखार से संक्रमित हो सकता है. इसके बाद संक्रमित संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है. कुछ मामलों में संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ या श्लेष्मा झिल्ली जैसे आंख, मुंह, नाक के संपर्क में आने से भी संक्रमण फैल सकता है.

1969 में आया था लासा का पहला मामला

लासा वायरस लासा बुखार (Lassa Fever) उसी परिवार से जुड़ा है, जिससे इबोला और मार्गबर्ग वायरस है. लासा बुखार पहली बार 1969 में नाइजीरिया के लासा शहर में खोजा गया था और इसी शहर के नाम पर इस बीमारी का नाम पड़ा है. इस बीमारी का पता तब चला जब नाइजीरिया में दो नर्सों की इससे मौत हो गई थी.

क्या हैं लासा बुखार के लक्षण?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लक्षणों के गंभीर होने तक लासा बुखार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है और इसके लक्षण 1 से 3 सप्ताह बाद विकसित होते हैं. लासा बुखार के लक्षणों में थकान, सिरदर्द, कमजोरी, बुखार आदि शामिल हैं. इसके अलावा कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई, चेहरे का फूलना, रक्तस्राव, सीने में दर्द, पेट में झटका या उल्टी आदि महसूस हो सकते हैं.

कब हो सकती है लासा बुखार से मौत?

यूरोपीयन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल का मानना है कि लासा बुखार (Lassa Fever) के लक्षणों की शुरुआत से दो सप्ताह के बाद कुछ मामलों में मल्टी ऑर्गन फेल होने की वजह से मरीज की मौत हो सकती है.

क्या हैं लासा बुखार से बचने के उपाय?

कोरोना संक्रमण के बीच लासा बुखार (Lassa Fever) का संकट काफी गंभीर हो सकता है, इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए उन जगहों पर ना जाने की सलाह दी जा रही है, जहां चूहे आ सकते हैं. इसके अलावा घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और वेंटिलेशन का खास ध्यान रखें.

Source News: zeenews

 

corona did not go away and 'Lassa' virus came Coronavirus covid-19 faridabadnews faridabadnews24 Lassa Fever Lassa Fever Infection Lassa Fever Symptoms Lassa Virus Rat-borne disease increased tension
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

पहले नाबालिग लड़की को किया किडनैप, फिर आरोपी ने जबरन बदलवाया धर्म!, लव जिहाद का खौफनाक मामला

April 17, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.