Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कालोनियों में बांटे 5 हजार मॉस्क व 2 हजार सेनेटाईजर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने

कालोनियों में बांटे 5 हजार मॉस्क व 2 हजार सेनेटाईजर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने

faridabadnews24By faridabadnews24March 31, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : देश में महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब कांग्रेसी नेताओं ने भी कालोनियों में जाकर लोगों को जागरुक करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की संत नगर, कंजर कालोनी, मिल्हाड कालोनी, कृष्णा कालोनी, इंद्रा नगर, ए.सी. नगर, भारत कालोनी, प्रेम नगर, शास्त्री कालोनी, खत्री वाडा, भीम बस्ती, राम नगर आदि में जाकर कालोनियों के प्रधान एवं मौजिज व्यक्तियों को लगभग 5 हजार मॉस्क और 2 हजार सेनेटाईजर वितरित कर उन्हें घर-घर बांटने का आह्वान किया वहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं संकट की इस घड़ी में जहां लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए कहा वहीं यह भी कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को उनसे अवगत करवाएंगे, जिससे कि ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करवाई जा सके।

श्री सिंगला ने कहा कि देश में संकट की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना होगा, तभी इस बीमारी पर विजय हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश के लोगों के साथ खड़ी है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बकायदा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गरीब, मजदूर एवं पिछड़े दलितों का इस संकट की घड़ी में विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है, इससे साबित होता है कि कांग्रेस दलित,गरीब व मजदूरों की हितैषी है। लखन सिंगला ने कहा कि कोरोना वायरस का बचाव सोशल डिस्टेंसिंग ही है इसलिए हम सभी को लॉक डाऊन का पालन करना चाहिए और एक भारतीय होने का कत्र्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस विपदा के समय एकजुट होकर आपसी भाईचारे व एकता का परिचय दें, जिससे कि इस बीमारी को हराकर भारत विजय हासिल कर सके। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, तुलसी प्रधान, रमेश सिंह, टीकाराम प्रधान, अर्जुन तंवर, रामबीर सिंह, इंद्रपाल, विजय भीमबस्ती, हरीलाल गुप्ता, ममता सिंह, आशा रानी, सुधीर सिंगला, मोहन सिंह, गुड्डू, मनोज नंबरदार, प्रवीन ठाकुर, संतलाल, आकाश सैनी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Congress leader Lakhan Singla distributed 5 thousand masks and 2 thousand sanitizers among the colonies. faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दूसरी ने भी तोड़ दिया दम, फरीदाबाद में देवरानी ने दो बहनों पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

April 20, 2026

श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी पर उद्योग जगत की चिंता, भारत अशोक अरोड़ा ने उठाए सवाल

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.