Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है जिनका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा

हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है जिनका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2022No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़/ फरीदाबाद : हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है जिनका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा।श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार ने नई नर्सिंग पॉलिसी बनाई है जिसके तहत नर्सिंग कॉलेज में 100 बेड का अस्पताल होना चाहिए या 10 किलोमीटर की परिधि में स्थित एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल से नर्सिंग कॉलेज अक्रेडिटेड होना चाहिए और उस अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तर की होनी चाहिए। श्री विज ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी का प्रावधान भी पढऩे वाले बच्चों के लिए होना चाहिए।

इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि देश और प्रदेश को गुणवत्तापरक पैरामेडिकल स्टाफ अर्थात नर्स चाहिए। पहले एक एक कमरे में नर्सिंग कॉलेज संचालित थे । इसलिए नई पालिसी को तैयार कर क्रियान्वयन करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने मेडिकल कॉलेज खोले हैं और हम नर्सिंग स्कूल भी खोलने की बात कर रहे हैं। श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नई नर्सिंग पॉलिसी स्टैंड करती है और डेट गलत होने पर उसे वापिस लिया गया है।

————————————————–

चंडीगढ़, 4 मार्च- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में जरूरत के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही मैपिंग करवाई जाएगी । इसके लिए (टेंडर फ्लोट) निविदा प्रक्रिया को कर दिया गया है। श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

श्री विज ने कहा कि उन्होंने पिछले सदन में भी कहा था कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से मुहैया करवाने के लिए मैपिंग करवाने का कार्य किया जाएगा और इस पर अब प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार कितने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कितने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कितने 100 बिस्तर के अस्पताल, कितने 300 बिस्तर के अस्पताल, कितने 500 बिस्तर के अस्पताल और कितने मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज बनने चाहिए उसके लिए हमारे पास आज तक कोई स्टडी नहीं थी और अब हमें नीड बेस्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाने की ओर बढ़ना होगा।

श्री विज ने कहा कि अब किसी के कहने पर स्वास्थ्य सुविधाएं व इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा बल्कि इसके लिए अब जो अध्ययन आएगा उसके डाटा व रोडमैप के मुताबिक हम मेडिकल फैसिलिटी लोगों को मुहैया करवाएंगे और इस पर जल्द ही काम शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि करनाल – जींद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 बिस्तर उप मंडल नागरिक अस्पताल असंन्ध का दर्जा बढा कर 100 बिस्तर उप मंडल नागरिक अस्पताल करने बारे प्रस्ताव विचाराधीन हैं, जिसमें ट्रामा केयर सुविधायें भी उपलब्ध होगी।

Haryana Medical Education Minister Anil Vij said that the state government is going to open nursing colleges in 6 districts which will soon be inaugurated by the Chief Minister.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.