
आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और प्रवासी सेल के साउथ जोन अध्यक्ष हरियाणा के प्रवासी नेता संतोष यादव ने फरीदबाबद में पंजाब जीत पर धमाकेदार रैली कर विपक्षियों के होश उड़ा दिए है।और फ़रीदाबाद में राजनीति परिवर्तन का आगाज कर दिया है। प्रवासी नेता संतोष यादव की रैली में हजारों गाड़ियों और मोटरसाइकिल का जनसैलाब उमड़ा, और सराय टोल होते हुए तिगांव ,ओल्ड फ़रीदाबाद,बल्लभगढ़,एन आईटी 86 विधानसभा होते हुए बड़खल विधानसभा में रैली का समापन किया।इस मौके पर हजारों की संख्या में बड़े बुजुर्ग,महिला शक्ति और युवाओं ने पूरे जोश के साथ काफिला निकाला।और संतोष यादव ने कहा कि पंजाब हुई हमारी अब हरियाणा की बारी का नारा देते हुए कहा कि माननीय मुंख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल,राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में नगर निकाय,नगर निगम,विधानसभा और लोकसभा जीत सरकार बनाएंगे और दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा का विकास करेंगे।अभी हाल ही में संतोष यादव को फ़रीदाबाद,मेवात,पलवल,रेवाड़ी,महेंद्र गढ़,गुरुग्राम सहित 23 विधानसभा की जिम्मेदारी मिली थी जिसके बाद रोज कार्यकर्ता जोड़ आम आदमी का कुनबा बढ़ा रहे है और भाजपा कांग्रेस को प्रवासी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है।प्रवासी नेता संतोष यादव ने टीम के साथ पंजाब चुनाव में बहुत मेहनत की थी।

