
अशोक तंवर को कांग्रेस हाईकमान ने फरवरी 2014 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था. तंवर की ताजपोशी के दिन हरियाणा भर से नेता आए और प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनकी शानदार एंट्री हुई थी. शुरुआत में कुछ दिन तो उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मंच साझा किया लेकिन बाद में दिक्कतें शुरू हो गई थी.
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यश अशोक तंवर (Ashok Tanwar) आज आम आदमी पार्टी में शामिल हों सकते है. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मौजूदगी में वो आप का दामन थाम सकते हैं. अशोक तंवर के समर्थकों को दिल्ली पहुंचा जारी है. तंवर को आम आदमी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. फ़िलहाल अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं.
बता दे कि हरियाणा में कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद डॉ. अशोक तंवर ने टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) का दामन थाम लिया था. राहुल गांधी के करीबी रहे तंवर के अचानक टीएमसी में शामिल होने से उनके विरोधी हतप्रभ थे. तंवर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं लेकिन उनकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ नहीं बन रही थी.
source news: chopaltv
