Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान! साइबर अपराधी बेच रहे हैं हेलिकॉप्टर का फर्जी टिकट वैष्णो देवी के दर्शन के नाम पर

सावधान! साइबर अपराधी बेच रहे हैं हेलिकॉप्टर का फर्जी टिकट वैष्णो देवी के दर्शन के नाम पर

faridabadnews24By faridabadnews24April 4, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

बिहार की राजधानी पटना में साइबर अपराधियों ने अपने पांव पसार लिए हैं. कल तक जामताड़ा और नालंदा से ऐसे साइबर ठगों की गिरफ्तारी होती थी. लेकिन अब इनके तार फैलने लगे हैं. ताजा मामला वैष्णो देवी दर्शन के नाम पर लोगों को ठगने का सामने आया है. जम्मू कश्मीर पुलिस की सूचना पर बिहार की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.दरअसल, हाल में जम्मू पुलिस ने बिहार पुलिस को जानकारी दी थी कि पटना और बिहार के कुछ साइबर अपराधी ऑनलाइन माध्यम से वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों को कटरा से वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए हेलिकॉप्टर का फर्जी टिकट जारी कर रहे हैं.  साथ ही वे पैसे को अज्ञात व्यक्ति का बैंक खाता हैक कर उसमें डाल रहे हैं बाद में वे उस खाते से पैसा निकाल लेते हैं.

 

जम्मू कश्मीर पुलिस की सूचना के बाद बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध ईकाई और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम लखपति पासवान, अशोक मिस्त्री और संतोष कुमार बताए जा रहे हैं.आर्थिक अपराध ईकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी खगड़िया के रहने वाले हैं. एडीजी के मुताबिक इन तीनों के खाते में ठगी का पैसा ट्रांसफर हुआ है.फिलहाल जम्मू पुलिस की टीम तीनों से पूछताछ करने में जुटी है. अभी तक की जांड में कई तरह के सुराग मिले हैं. जिससे साइबर ठगी के फैले हुए जाल का पता चला है. ठगी का शिकार होने वाले अन्य राज्यों के लोग भी हैं. 

Attention! Cyber criminals are selling fake helicopter tickets in the name of darshan of Vaishno Devi faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.