फरीदाबाद। गुड़गांव टुडे भगवत दयाल कौशिक। प्रसिद्ध एडवोकेट और भाजपा कार्यकर्ता रजत जायसवाल को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।इस अवसर पर उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में मिठाई खिलाकर उनको अपना आशीर्वाद दिया। गोपाल शर्मा का कहना है कि रजत जायसवाल एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत को देखते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उधर रजत जायसवाल का कहना था कि इसके लिये वह केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री मूलचंद शर्मा और जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के आभारी हैं और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे।
