
शिक्षक के तौर पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा मौका है. पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन के वलसाड़ में स्थित रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस भर्ती को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक मैथ, साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए टीजीटी के पद पर वैकेंसी निकाली गई है. इसी के साथ कंप्यूटर साइंस और असिस्टेंट टीचर्स के पदों पर भी स्कूल की तरफ से भर्ती निकाली गई है. इस वैकेंसी के तहत स्कूल में शिक्षकों के कुल 11 पदों को भरा जाना है. वहीं इसमें असिस्टेंट टीचर के 4 पद भी शामिल हैं. इस भर्ती के लिए स्कूल की ओर से 12 अप्रैल 2022 को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए पते पर 12 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से पहले पहुंच जाएं.
पता – “प्रिंसिपल, रेलवे सेकेंड्री स्कूल, (इंग्लिश मीडियम), वलसाड (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी)”
टीजीटी के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन के साथ बीएड की डिग्री का होना भी अनिवार्य है. इसी के साथ प्राइमरी टीचर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो और साथ ही उसके पास बीटीसी सर्टिफिकेट भी हो. बता दें कि टीईटी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी. इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल प्रशासन की ओर से प्रति माह 26,250 रुपए सैलरी दी जाएगी. वहीं असिस्टेंट टीचर के पद के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को हर महीने 21,250 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी.
source news: zeenews
