Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पार्टी में 6 करोड़ से अधिक हैं सदस्य, कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष? जल्द होंगे संगठनात्मक चुनाव

पार्टी में 6 करोड़ से अधिक हैं सदस्य, कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष? जल्द होंगे संगठनात्मक चुनाव

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2022No Comments2 Mins Read
image source : google

नई दिल्ली:  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के जल्द कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की अटकलें हैं। कांग्रेस प्रशांत किशोर के प्रस्तावों पर विचार भी कर रही है। इसी बीच कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव से पहले कांग्रस ने सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें 6 करोड़ से अधिक सदस्य बने हैं। ये सदस्य पार्टी का नया अध्यक्ष चुनेंगे।

एएनआइ से बात करते हुए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ‘पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान पूरा कर लिया है, जिसमें करीब 6 करोड़ लोगों ने सदस्यता ली है। लगभग 2.6 करोड़ सदस्यों को डिजिटल सदस्यता के माध्यम से नामांकित किया गया था। सदस्यता कागजों के माध्यम से भी हो चुकी है, इसलिए कुछ दिनों में कुल संख्या को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 15 अप्रैल तक इसके 6 करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।’

 

सिंतबर में मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष

इन चुनावों में वो ही सदस्य हिस्सा ले पाएंगे जिनका नामांकन 15 अप्रैल तक हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्राथमिक स्तर से शुरू होंगे और फिर बूथ समिति चुनाव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा, ‘इसके लिए हमने देश भर में 756 जिला रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। हम कांग्रेस कार्य समिति द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार ठीक चल रहे हैं। सितंबर 2022 तक पार्टी को एक नया निर्वाचित अध्यक्ष मिल जाएगा।’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

 

2019 की हार के बाद दिया था राहुल गांधी ने इस्तीफा

गौरतलब है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल को दिसंबर 2017 में निर्विरोध कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया था।

 

source news: jagran

faridabadnews faridabadnews24 There are more than 6 crore members in the party who will be the next president of Congress? Organizational elections will be held soon
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा, यूजर्स ने पूछा- ‘सच क्या है?’ उर्फी जावेद-पूनम पांडे पर पैसे लेकर प्रोटेस्ट में आने के लगे आरोप

August 4, 2026

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.