Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 150 बच्चों का है पिता, 65 साल के इस शख्स की है 27 पत्नियाँ, देखें तस्वीरें

150 बच्चों का है पिता, 65 साल के इस शख्स की है 27 पत्नियाँ, देखें तस्वीरें

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2022Updated:April 30, 2022No Comments4 Mins Read
source news: google

हाल के दिनों में एक शख्स अपनी 9 पत्नियों की वजह से सुर्खियों में रहा. ये ब्राजीली शख्स पेशे से मॉडल है और उसका नाम आर्थर ओ उरसो (Arthur O Urso) है. हालांकि, आर्थर अकेला नहीं है जो बहुपत्नी की वजह से चर्चा में रहा हो. कनाडा के रहने वाले 65 साल के विंस्टन ब्लैकमोर (Winston Blackmore) की 27 पत्नियां थीं. वहीं मिजोरम के जिओना चाना ( Ziona Chana) 38 पत्नियों के साथ रहते थे.

जिओना चाना- उन्हें ‘दुनिया के सबसे बड़े परिवार’ के मुखिया के तौर पर जाना जाता था. पिछले साल जिओना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. वो मिजोरम के एक गांव में रहते थे. जिओना चाना के परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे और 36 पोते-पोतियां हैं.

 

चाना ने 17 साल की उम्र में पहली शादी की थी 

इतना लंबा परिवार होने के कारण जिओना मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे. देश-विदेश के लोग उनसे मिलने आते थे और उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते थे. जिओना चाना पेशे से बढ़ई थे. वो जिस संप्रदाय से आते थे, उसमें बहुविवाह को मान्यता मिली हुई है.  एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिओना चाना ने अपनी पहली पत्नी से 17 साल की उम्र में शादी की थी. इसके बाद साल भर में ही उन्होंने दस और महिलाओं से शादी की. एक बड़े परिवार के मुखिया होने के बावजूद, जिओना ने 2011 में रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह परिवार को और बढ़ाना चाहते हैं. तब उनके शब्द थे- ‘मैं अपने परिवार का विस्तार करने के लिए तैयार हूं और शादी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं. मेरे पास देखभाल करने के लिए बहुत सारे लोग हैं. मैं खुद को एक भाग्यशाली व्यक्ति मानता हूं.’

 

 

 

कनाडाई शख्स की 27 पत्नियां

कनाडा में रहने वाले 65 साल के विंस्टन ब्लैकमोर (Winston Blackmore) ने 27 शादियां की हैं. अलग-अलग शादियों से विंस्टन के 150 बच्चे हैं. दुनियभर में उनकी पहचान बहुपत्नीवादी (Polygamist) के रूप में होती है. हाल ही में उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी मैरी जेन ब्लैकमोर (Mary Jayne Blackmore) ने विंस्टन की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे. मैरी जेन कहती हैं कि उनके पास भाई-बहनों की लंबी कतार है. जब वो 14 साल की थीं, तब उनके पिता (विंस्टन) की 12 पत्नियां थीं. उस वक्त मैरी के 40 भाई-बहन थे. बाद में विंस्टन ने कई और शादियां की और मैरी के भाई-बहनों की संख्या बढ़ते हुए 150 तक पहुंच गई. विंस्टन ने 18 साल की उम्र में पहली शादी की थी.

अपनी फैमिली के साथ Winston Blackmore (File Photo) बकौल मैरी 2017 में, पिता (विंस्टन) पर गैरकानूनी तरीके से बहुविवाह का आरोप लगा और फिर 2018 में उन्हें छह महीने की नजरबंदी की सजा झेलनी पड़ी. बहुविवाह के मामले में कनाडा के 100 साल के इतिहास में यह पहली सजा थी. हालांकि, मैरी कहती हैं कि उनके पिता ने केवल कानूनी रूप से मेरी मां से ही शादी की थी, बाकी महिलाओं संग उनके ‘आध्यात्मिक शादियां’ थीं.

 

सुर्खियों में 9 पत्नियों वाला ये शख्स 

अब बात करते हैं ब्राजील के आर्थर ओ उरसो की. इनकी 9 पत्नियां हैं और सभी एक साथ रहती हैं. हालांकि, हाल ही में आर्थर ने बताया कि उनकी एक पत्नी जिसका नाम अगाथा है, उनसे तलाक चाहती है. इस बात से आर्थर काफी निराश हैं.  ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थर ने बताया कि अगाथा उनके ऊपर अपना पूरा हक जताना चाहती हैं. अगाथा उन्हें दूसरी पत्नियों के साथ शेयर नहीं करना चाहतीं. आर्थर का कहना है कि 9 पत्नियों के होते हुए ऐसा संभव नहीं है कि वह किसी एक का हो जाएं. बकौल आर्थर मेरे लिए सभी पत्नियां बराबर हैं.

आर्थर अपनी पत्नियों के साथ. घेरे में अगाथा जो अब तलाक लेना चाहती हैं. (Photo- Arthur O Urso) बता दें कि कुछ समय पहले आर्थर के चर्चे मीडिया में तब शुरू हुए जब उन्होंने 9वीं शादी की थी. लेकिन हैरानी की बात ये है कि आर्थर अभी 2 और शादियां करना चाहते हैं. वह कहते हैं कि सभी पत्नियों के बच्चे के पिता भी बनना चाहते हैं. आर्थर की पहली पत्‍नी का नाम  Luana Kazaki है. आर्थर की अभी एक बेटी है.

 

 

source news: chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 see photos The father of 150 children this 65-year-old man has 27 wives
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.