Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंदे पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंदे पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद:  चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है, लेकिन शिकायतें करने के बावजूद सरकार व प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय महिला-पुरुषों ने भांखरी-नवादा रोड पर सीवर के गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। सीवरेज के गंदे पानी में बैठकर लोगों ने ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद‘ के नारे लगाकर अपना रोष जाहिर किया।

 

 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि भांखरी-नवादा सड़क़ पिछले कई वर्षाे से टूटी पड़ी है, इस सडक़ पर गहरे गड्ढे होने के चलते लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो रहे है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता वहीं बिजली के अघोषित कट और पीने के पानी की कमी के चलते लोगों धक्के खाने को मजबूर हो रहे है, लेकिन भाजपा सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद राकेश भड़ाना ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही खराब है, कागजों में विकास का दम भरने वाली यह सरकार जमीनी स्तर पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। बडखल क्षेत्र में रहने वाले लोग बुनियादी सुविधाओं की मार झेल रहे है, विकास के नाम पर सडक़ों को खोदकर छोड़ दिया गया है, कालोनियों में सीवरेज के मेन हॉल खुले हुए है, जिसमें गिरकर लोग अकाल मौत के ग्रास बन रहे है, लेकिन सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। राकेश भड़ाना ने दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोच विकासपरक है

 

 

इसलिए उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और बिजली तथा पानी जैसे मुद्दों पर कार्य किया और नतीजतन आज पूरे देश में दिल्ली विकास के मॉडल के रूप में उभरा है और इन्हीं विकासपरक सोच के चलते पंजाब में भी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है और अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की ओर जनता का बढ़ता रूझान यह साबित करता है कि लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है और अब वह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बडखल सहित फरीदाबाद के लोगों को तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही नगर निगम प्रशासन व भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने बदहाल सडक़ें, पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया तो आम आदमी पार्टी नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने को मजबूर होगी।

faridabadnews faridabadnews24 Local people demonstrated by sitting in dirty water for lack of basic facilities
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.