Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कल के मुकाबले 18.6 फीसद की गिरावट, कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक! 24 घंटे में 2,568 नए मामले

कल के मुकाबले 18.6 फीसद की गिरावट, कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक! 24 घंटे में 2,568 नए मामले

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2022No Comments2 Mins Read
source news: google

नई दिल्ली:  देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है। मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,568 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को कल यानी सोमवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में करीब 18.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देशभर में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए थे।

एक्टिव केस भी कम हुए

राहत की बात है कि कई दिनों बाद एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,911 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 19,137 हो गए हैं।

 

20 लोगों की मौत

वहीं, मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 20 मरीजों की जान गई है जबकि सोमवार को ये आंकड़ा 26 था। मृतकों में केरल से 15, पंजाब से तीन जबकि महाराष्ट्र और मिजोरम से एक-एक है। कोरोना से देश में अब तक कुल 5,23,889 लोगों की जान जा चुकी है।

5-12 की उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने पर विचार

उधर, कोरोना वैक्सीनेशन के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह टीकाकरण (एनटागी, NTAGI) का कार्य समूह 4 मई को 5 से 12 साल की आयु के बच्चों के कोरोना टीकों के आंकड़ों की समीक्षा करेगा। सूत्रों ने बताया कि टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता डेटा को देखने के बाद दूसरे स्तर की स्थायी तकनीकी उप-समिति (STSC) कार्य समूह द्वारा सिफारिशों की समीक्षा और चर्चा करेगी। एसटीएससी फिर से डेटा की समीक्षा करेगी और फिर अंतिम निर्णय देगी। इसके बाद ही एनटागी का समूह कोई अंतिम फैसला करेगा।गौरतलब है कि हाल ही में भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 5 से 12 साल की आयु के बच्चों के लिए बायोलाजिकल ई के कार्बेवैक्स (Corbevax) और 6 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। पिछले हफ्ते NTAGI ने 12 से 17 आयु वर्ग के लिए सीरम  इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) को मंजूरी दी है।

 

source news: jagran

18.6 percent decline compared to yesterday 568 new cases in 24 hours brake on Corona's speed! 2 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा, यूजर्स ने पूछा- ‘सच क्या है?’ उर्फी जावेद-पूनम पांडे पर पैसे लेकर प्रोटेस्ट में आने के लगे आरोप

August 4, 2026

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.