Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अम्बिका शर्मा ने पहलवान नीलम सिंह व सुशीला को किया सम्मानित

अम्बिका शर्मा ने पहलवान नीलम सिंह व सुशीला को किया सम्मानित

faridabadnews24By faridabadnews24May 14, 2022No Comments2 Mins Read

बल्लभगढ़: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम दुनिया में ऊँचा कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा आज सफल हो रहा है। आज दिनांक 14-05-2022 शनिवार को अम्बिका शर्मा जी ने फरीदाबाद सेक्टर 8, भाजपा कार्यालय जाकर 32वें नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों नीलम सिंह पहलवान जी व सुशीला पहलवान जी को फरीदाबाद आगमन पर रुपयों की माला, धनराशि, शॉल, पगड़ी, व भगवद गीता भेंट कर प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा के कर कमलों से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत सत्कार करवाया। फरीदाबाद निवासी नीलम पहलवान और उनकी पूरी टीम ने मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानीताल स्टेडियम में 5 मई से 8 मई तक आयोजित 32वें नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सोना झटका है ।

 

बता दे कि नीलम पहलवान ने 72 किलो भार में दो गोल्ड मेडल जीते हैं वही सुशीला पहलवान ने भी 80 किलो भार में दो गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। इसके अलावा अंजनी, राहुल शर्मा, माइकल वर्मा और कीर्ति गौतम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करके फरीदाबाद जिले का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। बता दें कि नीलम पहलवान को सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्ट्रॉन्ग वूमेन का खिताब मिला है, वही राहुल शर्मा को 74 किलो भार में स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग का खिताब जीता है। कीर्ति गौतम ने भी बेंच प्रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की है उन्होंने प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा की तरफ से भी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है ।

 

पहलवान नीलम सिंह जी ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप कजाकिस्तान में होगी जिसमें उनकी टीम हिस्सा लेंगी। यह चैंपियनशिप 3 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित की जाएगी और चीफ कोच संदीप कटारिया के नेतृत्व में टीम कजाकिस्तान जाएगी। इस अवसर पर अंबिका शर्मा, रेखा भटनागर, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, दीपांशु अरोड़ा, सन्नी मुख्य रूप से मौजूद रहे l

Ambika Sharma honored wrestlers Neelam Singh and Sushila faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.