Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘AAP’ नेता राकेश भड़ाना गंदे पानी में बैठकर किया प्रदर्शन, एक ही बरसात में पूरा बडखल क्षेत्र बना झील

‘AAP’ नेता राकेश भड़ाना गंदे पानी में बैठकर किया प्रदर्शन, एक ही बरसात में पूरा बडखल क्षेत्र बना झील

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

हरियाणा: फरीदाबाद सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बरसात ने पूरे फरीदाबाद शहर को जलमग्र कर दिया। कुछ घण्टों की बरसात के चलते हुए जलभराव ने नगर निगम प्रशासन एवं भाजपा सरकार के विकास के तमाम दावों की पोल पूरी तरह से खोल दी। बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों एवं कालोनियों में भी स्थिति बद से बदत्तर रही और जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आई। इसी मुद्दे को लेकर बडखल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव नवादा में गंदे पानी में बैठकर सरकार एवं प्रशासन की लचर कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन किया।

 

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राकेश भड़ाना ने बडखल की विधायिका सीमा त्रिखा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ वह क्षेत्र में विकास करवाने के बड़े-बड़े वायदे करती है, जबकि सच्चाई यह है कि जमीनी स्तर पर विकास शून्य है। आज एक दिन ही बरसात ने पूरी तरह से विकास की पोल खोल दी और सडक़ों, गलियों में जमा कई-कई फुट पानी भाजपा सरकार के विकास को आईना दिखा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि विधायिका सात सालों में बडखल झील को तो नहीं भर पाई, लेकिन आज एक ही बरसात ने जलभराव के चलते पूरे बडखल क्षेत्र को झील बना दिया, हर जगह पानी ही पानी है, यह विकास हुआ है पिछले सात सालों में। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों की यह स्वयंभू स्मार्ट सिटी लोगों को नहीं चाहिए, उन्हें वही पुराना फरीदाबाद चाहिए, जब लोगों को बिजली, पानी, सडक़ें जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलती थी, लेकिन आज सुविधाओं के नाम पर लोगों को धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

 

भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ है और जहां 200 करोड़ का घोटाला यह साबित करता है कि सत्ता में बैठे नेता और अधिकारी जनता के खून पसीने की कमाई को हजम करने में जुटे है, अगर वह 10-20 प्रतिशत हिस्सा भी विकास कार्याे पर लगाते तो आज जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि करने को मजबूर नहीं होना पड़ता। राकेश भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन करेगी और लोगों को भाजपा का असली चेहरा उजागर करेगी ताकि आगामी चुनावों में इस जनविरोधी सरकार का देश व प्रदेश से पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो सके।

 

source news: haryanaabtak

faridabadnews faridabadnews24 the entire Badkhal area became a lake in a single rain
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.