
फरीदाबाद : कोविड-19 नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के तहत माहेश्वरी मंडल सेक्टर-7ए में कोरोना वैक्सीन का शिविर लगाया गया। जिसमें 199 लोगों को कोरोना रोधी टीका और बूस्टर डोज लगाई गई। इस शिविर के आयोजन में जजपा इनसो चेयरमेन रवि शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। सेक्टर-8 ईएसआइ अस्पताल की स्वास्थयकर्मी सविता और उनकी पूरी टीम ने 15,18 और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली,दूसरी डोज के रूप में टीके और बूस्टर लगाई। इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि रोजाना बढ़ रहे कोरोना के केसों से हमें सर्तक रहने की जरूरत है और हमें ढिलाई बिल्कुल भी नहीं देनी है।
उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग बचाव के लिए वैक्सीनेशन लगवाएं। उन्होनें कहा कि हरियाणा की जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार की अगुवाई में कोरोना के खिलाफ प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूर्ण तत्परता से लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन और बूस्टर डोज लगाने में जुटा हुआ है। इस अवसर पर अनुराग झंवर,संदीप कोठारी,अंकित राठी,मोहित झंवर,हितेश बिहानी,हितेश पेरीवाल व ऋषभ खतौर मौजूद थे।
