Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित, नहीं थम रहा कोरोना! नए केसों में 23.4 फीसदी उछाल

24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित, नहीं थम रहा कोरोना! नए केसों में 23.4 फीसदी उछाल

faridabadnews24By faridabadnews24June 22, 2022No Comments3 Mins Read
 IMAGES SOURCE : GOOGLE

New Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और एक बार फिर नए मामलों में 23.4 फीसदी उछाल देखने को मिला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19 in India) के 12249 नए मामले सामने आए हैं.

 

 

कोरोना के नए मामलों में 23.4 फीसदी उछाल

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों में 23.4 फीसदी का उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 12249 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि इससे पहले 21 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 9 हजार 923 नए मामले सामने आए थे.

 

 

81687 हुए कोरोना के एक्टिव केस

कोविड-19 के नए मामलों में उछाल के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है और देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 81687 हो गई है. देशभर में 4 करोड़ 27 लाख 25 हजार 55 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं, जबकि महामारी की वजह से 5 लाख 24 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

 

 

महाराष्ट्र के कोरोना मामलों ने बढ़ाई टेंशन

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार (21 जून) शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 3659 नए मामले सामने आए थे. राज्य में मंगलवार को 39094 कोविड टेस्ट किए गए और पॉजिटिविटी रेट 9.36% दर्ज किया गया. वहीं इस दौरान 3356 मरीज ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की मौत हुई. इसके बाद महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 24915 हो गई है. इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2354 नए केस सामने साए थे और पॉजिटिविटी रेट 10.36 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

 

 

केरल में संक्रमण दर ने बढ़ाई चिंता

महाराष्ट्र के अलावा केरल में कोरोना वायरस की संक्रमण दर लगातार बढ़ती जा रही है और मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 17.76% दर्ज किया गया. केरल में 21 जून को कोविड-19 के 2609 नए केस दर्ज किए गए, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22593 हो गई है. इससे पहले सोमवार (20 जून) को केरल में 2786 नए मामले सामने आए थे और पॉजिटिविटी रेट 16.08 प्रतिशत पाया गया था.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Corona is not stopping! 23.4 percent jump in new cases Coronavirus Coronavirus In India covid-19 faridabadnews faridabadnews24 India Covid Update So many people got infected in 24 hours Union Health Ministry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.