Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की कोशिश, इस राज्य के लोगों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की कोशिश, इस राज्य के लोगों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Job in Uttar Pradesh: जीवनयापन करने के लिए आज के जमाने में लोगों को पैसों की सख्त जरूरत रहती है. वहीं बिना नौकरी या खुद के कारोबार के पैसा कमाया नहीं जा सकता है. वहीं देश में कई लोग बेरोजगार भी हैं जो नौकरी की तलाश में हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए कदम भी उठाया है ताकी लोगों को रोजगार दिया जा सके.

 

 

 

नौकरी से जोड़ने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी या स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगी. मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वृहद ऋण मेले के तहत 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरण और 2022-23 की 2.35 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना की शुरुआत की. उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘जिन परिवारों में से अब तक किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिली, कहीं भी नौकरी/रोजगार प्राप्त नहीं हुआ है, शीघ्र ही सरकार के स्तर पर उसकी मैपिंग का कार्य होने जा रहा है.’

 

 

 

रोजगार सृजन की दिशा में काम

सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी/रोजगार या स्वरोजगार के साथ जोड़ें. सीएम आदित्यनाथ ने प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन और बैंकों के सकारात्मक सहयोग से आज राज्य के युवाओं को उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप रोजगार मिला है. बेरोजगारी दर को 18 प्रतिशत से कम करते हुए तीन प्रतिशत से भी नीचे लाने में हमें सफलता प्राप्त हुई है.

 

 

 

लोगों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने राज्य के एमएसएमई विभाग द्वारा आयोजित ऋण मेले में कर्ज प्राप्त करने वाले सभी उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को बधाई देते हुए कहा कि आज यहां 1.90 लाख उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों को 16,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा रहे हैं. यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने न केवल कृषि के क्षेत्र में अनंत संभावनाओं को आगे बढ़ाया बल्कि परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए 2018 में शोध व व्यापक कार्ययोजना के साथ एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की गई l

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 government's big announcement for the people of this state Job Trying to give job to a family member UTTAR PRADESH Yogi Adityanath
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.