Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए अब क्या होंगे रेट, दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का सफर होगा महंगा

जानिए अब क्या होंगे रेट, दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का सफर होगा महंगा

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘​महंगाई डायन’ दिल्ली एनसीआर की जनता को नए दरवाजे से दस्तक दे रही है। दिल्ली में अब जल्द ही ऑटो और टैक्सियों के किराए में जोरदार इजाफा होने जा रहा है।  दिल्ली सरकार की किराया समीक्षा समिति ने ऑटो के किराए में प्रति किमी 1.5 रुपये की बढ़ोत्तरी की सिफारिश की है। वहीं टैक्सियों के बेस फेयर में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। बता दें कि यह बेस फेयर पहले 1.5 किलोमीटर के लिए हैं। इसके बाद प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होता है।  कीमतों में वृद्धि दिल्ली के करीब 97,000 ऑटो चालकों को राहत जरूर दे सकता है, लेकिन इसकी सबसे बुरी मार इसकी सवारी करने वाले निम्न और मध्यम वर्ग पर सबसे ज्यादा पड़ेगी। हालांकि लोग मान रहे हैं कि दिल्ली में ज्यादातर ऑटो वाले मीटर से तो चलते नहीं हैं, ऐसे में कागज पर दिख रही बढ़ोत्तरी वास्तव में और भी रुला सकती है।

 

 

 

जानें अब कितना देना होगा किराया

अभी तक जब आप ऑटो में बैठते थे, तो मीटर डाउन होते ही आपको पहले 1.5 किमी. के लिए 25 रुपये देने होते थे, अब यही किराया 30 रुपये हो गया है। इसके अलावा आपसे प्रति किलोमीटर 9.5 रूपये वसूले जाते थे, जो अब 11 रुपये वसूला जाएगा।

 

 

वाहन बेस फेयर (मौजूदा) बेस फेयर (प्रस्तावित) प्रति किलोमीटर (मौजूदा) प्रति किलोमीटर (प्रस्तावित)
ऑटो 25 रुपये 30 रुपये  9.50 रुपये 11 रुपये
एसी टैक्सी 25 रुपये 40 रुपये 16 रुपये 20 रुपये
नॉन एसी टैक्सी 25 रुपये 40 रुपये 14 रुपये 17 रुपये

 

 

टैक्सी में बैठना ज्यादा महंगा 

ऑटो के लिए जहां बेस फेयर में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है वहीं टैक्सी के लिए आपको 15 रुपये ज्यादा देने होंगे। टैक्सियों के लिए मीटर डाउन शुल्क अब 25 के बजाय 40 रुपये होगा। वहीं बेसफेयर के बाद नॉन-एसी टैक्सियों के लिए प्रति किलोमीटर किराया 14 रूपये के बजाय 17 रुपये होगा। एसी टैक्सियों के लिए किराय 16 रुपये के बजाय 20 रुपये देने होंगे।

 

 

आखिरी बार 2019 में बढ़े थे दाम

दिल्ली सरकार ने इस साल 20 अप्रैल को किराया संशोधन समिति का गठन किया था। पिछली बार 2019 में ऑटोरिक्शा के किराए में बदलाव किया गया था। उस समय पहले 2 किमी के लिए 15 रुपये के बजाय, मीटर डाउन करने पर डेढ़ किलोमीटर के लिए बेस किराया 25 रुपये किया गया था। बाद के प्रत्येक किलोमीटर के लिए किराया 8 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 9.5 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया। अब किराया 11 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा।

 

 

 

दिल्ली में कितने हैं ऑटो टैक्सी

दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर अभी 97 हजार ऑटो हैं। जो दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में भी अपनी सेवाएं देते हैं। इसके साथ ही शहर में 12000 काली पीली टैक्सी है। साथ ही इकोनॉमी टैक्सी की संख्या 50 हजार।

 

 

CNG की कीमत को देखकर वृद्धि नाकाफी: ऑटो चालक

दिल्ली में ऑटो चलाने वाले राकेश सिंह बताते हैं कि सीएनजी की कीमतों के कारण दिल्ली ऑटो चलाना काफी मुश्किल हो गया है। सीएनजी की कीमतों में बीते एक महीने में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। आखिरी बार ऑटो का किराया 2019 में तय हुआ था तब सीएनजी के दाम 44 रुपये थे जो अब 75 के पार पहुंच चुके हैं। मजेदार बात यह है कि पिछले महीने 20 अप्रैल को जब कमेटी बनी थी तब सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये प्रति किलो थी। 2 जुलाई को, सीएनजी की कीमत 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

 

 

मीटर से कब चलते हैं ऑटो वाले: ग्राहक

दिल्ली के सफदरजंग में रहने वाली रूबी बताती हैं कि दिल्ली में ऑटो वाले कभी भी मीटर से नहीं चलते। ऐसे में उनके साथ मोलभाव करना ही पड़ता है। सरकार जो कीमतें तय करती हैं किराया हमेशा उससे 50 प्रतिशत ज्यादा ही होता है। सरकार जब कीमतें बढ़ाती है तो इसके बाद ऑटो वाले मनमाना किराया बढ़ा देते हैं।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

auto and taxi travel in Delhi will be expensive faridabadnews faridabadnews24 How many auto taxis are there in Delhi Know what will be the rate now more expensive to sit in a taxi Prices were increased for the last time in 2019 Seeing CNG price hike insufficient: Auto drivers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा, यूजर्स ने पूछा- ‘सच क्या है?’ उर्फी जावेद-पूनम पांडे पर पैसे लेकर प्रोटेस्ट में आने के लगे आरोप

August 4, 2026

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.