Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बयान से सभी को किया हैरान! बीजेपी की कट्टर विरोधी पार्टी ने किया गायों की हत्या का विरोध

बयान से सभी को किया हैरान! बीजेपी की कट्टर विरोधी पार्टी ने किया गायों की हत्या का विरोध

faridabadnews24By faridabadnews24July 4, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Badruddin Ajmal  Statement: लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम के मुस्लिम समुदाय से आगामी 10 जुलाई को होने वाली ईद के दौरान गायों की बलि नहीं देने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि इस्लाम में किसी जानवर को कष्ट देने की बात नहीं कहा गया, जब हिंदू गाय को मां के रूप में पूजा करते है, तो उसे क्यों मारना?

 

 

बदरुद्दीन अजमल ने और क्या कहा

बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि इस्लाम में कहा गया है अगर कोई मुसलमान एक चिटी को भी कष्ट दे तो उसे स्वर्ग प्राप्त नहीं होगा. बदरुद्दीन असम जमीयते उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा, “भारत कई अलग-अलग समुदायों, जातीय समूहों और धर्मों के व्यक्तियों का घर है. सनातन धर्म गाय को एक पवित्र प्रतीक के रूप में पूजता है, बहुसंख्यक भारतीय इसे मानते हैं. हिंदू गाय को एक मां के रूप में मानते हैं.”

अजमल ने कहा कि इसलिए मैं मुसलमानों से ईद के दौरान गायों को न मारने की अपील करता हूं. हम इस प्रथा का कड़ा विरोध करते हैं. उन्होंने मुस्लिम समुदाय से धार्मिक दायित्व को पूरा करने और दूसरों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अन्य जानवरों का उपयोग करके बलि चढ़ाने का अनुरोध किया. बता दें कि अजमल का दल एआईयूडीएफ बीजेपी का विरोधी रहा है. पार्टी ने 2008 में दारुल उलुम देवबंद की एक अपील का हवाला दिया, जिसमें मुसलमानों से मवेशियों की बलि से बचने का आह्वान किया गया था.

 

 

 

13 विधायकों के साथ, अजमल की पार्टी असम में एक प्रमुख विपक्षी दल है. इसे मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी के रूप में देखा जाता है. बीजेपी लगातार अजमल पर हमला करते हुए आरोप लगाती रही है कि वह बांग्लादेशियों का समर्थन करते हैं, लेकिन गाय की बलि को लेकर अजमल की अपील बीजेपी और राज्य के मुस्लिम संगठनों दोनों के लिए हैरान करने वाली है. अजमल असम के मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र धुबरी से तीन बार के लोकसभा सदस्य भी हैं.अजमल ने कहा कि देश के सबसे बड़े इस्लामिक शैक्षणिक संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने भी दो साल पहले ईद पर गायों की कुबार्नी से बचने की अपील जारी की थी. जमीयत उलेमा-ए-हिंद की असम इकाई ने भी यही अनुरोध किया.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Cow Slaughtering Eid Badruddin Ajmal Muslim Leader faridabadnews faridabadnews24 Surprised everyone by the statement! BJP's staunch opposition party opposed the killing of cows
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.