Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गांधी कॉलोनी में एक युवक ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर हथौड़े से वार कर हत्या

गांधी कॉलोनी में एक युवक ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर हथौड़े से वार कर हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24April 8, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : गांधी कॉलोनी में एक युवक ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। एनआइटी थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के आठ वर्षीय बड़े बेटे ने पुलिस को बताया था कि किस तरह हथौड़े से उसकी मां पर वार किया गया था।

 

पलवल के गांव रायदासका निवासी गोविद ने एनआइटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बेटी ममता की शादी 2009 में गांधी कॉलोनी निवासी नीरज के साथ की थी। उसकी बेटी के तीन बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा आठ वर्षीय दक्ष है। इसके अलावा छह व चार साल के दो अन्य बेटे हैं। गोविद ने बताया कि उसका दामाद नीरज क्रेन पर चालक है और शराब पीने का आदी है। वह अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। पांच अप्रैल की रात वह शराब पीकर आया और बेटी ममता के साथ मारपीट करने लगा। नीरज ने हथौड़े से उनकी बेटी के सिर पर वार किया। उसकी बेटी भागकर एक कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

 

काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो नीरज ने ग्रिल उखाड़कर एक बेटे को अंदर भेजा, जिसने कुंडी खोली। कमरे में अंदर ममता बेहोश पड़ी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लोग आ गए और ममता को राजकीय बादशाह खान अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने की वजह से ममता को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसी ममता को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। गोविद ने बताया कि करीब एक साल पहले भी नीरज ने उसकी बेटी पर चाकू से भी वार किया था। नीरज द्वारा झगड़ा करते समय तीनों बच्चे वहीं मौजूद थे। इसके बड़े बेटे दक्ष ने बताया था कि किस तरह से मारपीट की गई। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बिसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

a young man killed his wife with a hammer in front of children faridabadnews24 In Gandhi Colony
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.