Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर मुराद होगी पूरी! शुरू हो गया सावन महीना, आज इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा

हर मुराद होगी पूरी! शुरू हो गया सावन महीना, आज इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2022Updated:July 14, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sawan 2022 Puja Muhurat:भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 2022 आज 14 जुलाई से शुरू हो गया है. इस महीने की शुरुआत शुभ माने गए विष्कुंभ और प्रीति योग से शुरू हो रही है. ज्‍योतिष के अनुसार इन दोनों ही योग में शिव जी की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है. ऐसे में आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से की गई पूजा हर मनोकामना पूरी करेगी. विशेष संयोग में सावन मास की शुरुआत के अलावा सावन के सभी सोमवार पर भी ऐसे ही विशेष संयोग बन रहे हैं. इस कारण साल 2022 का पूरा सावन महीना ही बहुत खास हो गया है. सावन मास 12 अगस्‍त तक चलेगा.

 

 

 

सावन 2022 पहले दिन पूजा मुहूर्त और विधि 

14 जुलाई को सावन के पहले दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 04:11 बजे से शुरू हो जाएगा. इस दौरान अभिजित मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा. वहीं अमृत काल मुहूर्त दोपहर 02:45 बजे से 03:40 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 07:07 बजे से 07:31 बजे तक रहेगा.

सावन महीने के पहले दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें. इसके लिए सुबह जल्‍दी स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें. बेहतर होगा सफेद रंग के कपड़े पहनें. फिर घर के मंदिर में या शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें. पंचामृत से अभिषेक करें तो बहुत अच्‍छा है. इसके बाद शिव जी को फूल, बेलपत्र, धतूरा, शक्कर, घी, दही, शहद, सफेद चंदन, कपूर, अक्षत, पंचामृत, फल, आदि अर्पित करें. याद रखें कि शिव जी की पूजा के साथ मां पार्वती की पूजा जरूर करें. रुद्राभिषेक के दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. आखिर में आरती करें और प्रसाद बांटें.

 

 

 

 

सावन सोमवार 2022 

साल 2022 के सावन महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई 2022 को, दूसरा सावन सोमवार 25 जुलाई 2022 को, तीसरा सावन सोमवार 1 अगस्त 2022 को और चौथा सावन सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ेगा. इन सभी सावन सोमवार में पूरे भक्ति-भाव से व्रत रखें और शिव जी की पूजा करें. ऐसा करने से जीवन के सारे कष्‍ट दूर होंगे और मनोकामनाएं भी पूरी होंगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Every wish will be fulfilled! Sawan month has started faridabadnews faridabadnews24 Happy Sawan Status Sawan 2022 Sawan Month Sawan Month 2022 Shravan Month Nature Images worship Bholenath in this Muhurta today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.