Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस तरह करेंगे शिवजी की पूजा तो मिलेगा भरपूर आशीर्वाद, सावन के पहले सोमवार पर आज बन रहे हैं ये 3 शुभ संयोग

इस तरह करेंगे शिवजी की पूजा तो मिलेगा भरपूर आशीर्वाद, सावन के पहले सोमवार पर आज बन रहे हैं ये 3 शुभ संयोग

faridabadnews24By faridabadnews24July 18, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sawan 2022 First Somvar Puja: सावन सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार, सावन साल का पांचवां महीना होता है. वैसे तो सावन मास (Sawan Month) की शुरुआत 14 जुलाई से हो चुकी है, लेकिन 18 जुलाई यानी आज सावन का पहला सोमवार है. धार्मिक मान्यता है कि जो कोई इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से उनकी पूजा करता है, भोलेनाथ उसकी हर इच्छा पूरी करते हैं. सावन का पहला सोमवार (Sawan 2022 First Somvar) बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल इस दिन 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में इस शुभ संयोग में शिव जी की उपासना बेहद फलदायी मानी जा रही है. आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार पर शिव जी की पूजा (Sawan First Somvar Shiv Puja) किस प्रकार करें.

 

 

 

यह भी पढ़ें

 

सावन के पहले सोमवार पर बन रहे 3 शुभ संयोग | Sawan First Somvar Shubh Yog

रवि योग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर आज रवि योग बन रहा है. इस योग में शिव जी की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी मानी गई है.

शोभन योग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर आज शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसे सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. शोभन योग में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और साधना करना अत्यंत शुभ होता है. ऐसे में शिव जी की पूजा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

मौना पंचमी योग- सावन के पहले सोमवार पर आज मौना पंचमी का भी शुभ संयोग बन रहा है. ऐसे में आज शिव जी के साथ गान देवता की फलदायी साबित होगी. मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत रखने से मानसिक शक्ति बढ़ती है.

 

 

 

 

सावन सोमवार शुभ मुहूर्त | Sawan First Somvar 2022 Muhurat

 

  • रवि योग आरंभ – 18 जुलाई 2022, 12.24 PM
  • रवि योग समाप्त- 19 जुलाई 2022, 5.35 AM
  • शोभन योग आरंभ- 17 जुलाई 2022, 05:49 PM
  • शोभन योग समाप्त- 18 जुलाई 2022, 03:26 PM
  • अभिजीत मुहूर्त-  18 जुलाई 2022, 11.47 AM से 12.41 PM

 

 

 

 

 

सावन सोमवार पूजा विधि | Sawan Somvar 2022 Puja Vidhi

 

सुबह सबसे पहले शौच आदि से निवृत होकर स्नान कर लें. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें.

अगर घर में शिवलिंग की पूजा करते हैं, तो पहले शिव जी से सामने हाथ में गंगाजल लेकर शिव पूजन का संकल्प लें.

शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग पर पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शहद और शक्कर अर्पित करें. इसके अलावा गन्ने के रस से भी शिवजी का अभिषेक कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है.

शिव जी को बेलपत्र बेहद प्रिय है. ऐसे में 11 या 21 बेलपत्र पर चंदन से ओम् नमः शिवाय लिखें. साथ ही ‘त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधम्, त्रिजन्मपाप संहारं एक बिल्वं शिवार्पणम्’ इस मंत्र के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें.

शिवलिंग पर धतूरा, शमी के पत्ते, भांग, अबीर, गुलाल, अक्षत, केसर, पान, सुपारी, सुगंधित इत्र इत्यादि अर्पित करें. इसके साथ ही सफेद चंदन, बेलपत्र और फूल से शिवलिंग का श्रृंगार करें.

शिव जी को फल और मिष्ठान का भोग लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा शिवजी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ रहेगा.

पूजन के अंत में सावन सोमवार व्रत कथा का पाठ करें. और फिर शिवजी की आरती कर पूजन का समापन करें.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

NEWS SOURCE : ndtv

faridabadnews faridabadnews24 In this way you will worship Lord Shiva these 3 auspicious coincidences are being made today on the first Monday of Sawan you will get a lot of blessings
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.