
फरीदाबाद : हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक चौधरी ने डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की है। मयंक चौधरी ने कहा कि नूहुं के पंचगांव की पहाडिय़ों पर जिस तरह खनन माफिया ने डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को डंपर से कुचला उससे साफ जाहिर होता है कि हत्यारों को कानून का कोई खौफ नहीं था। उन्होनें कहा कि पूरे हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो चुकी है इसका जीता जागता उदाहरण नूहूं की यह दर्दनाक अपराधिक घटना है। मयंक चौधरी ने कहा कि जब डीएसपी जैसे आला अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम इंसान की तो बात ही क्या। हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है इस घटना से साफ पता चलता है। मयंक चौधरी ने कहा कि आज विधायको तक को धमकियां मिल रही है और सरकार सिर्फ तमाशा देखने का काम कर रहा है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री की नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए क्योकि जनता भी अब समझ चुकी है कि इनके हाथों में हरियाणा सुरक्षित नहीं है।
