Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ED ने बरामद किए 20 करोड़, BJP ने बताया ममता का बंगाल मॉडल, तृणमूल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी के घर मिला नोटों का जखीरा

ED ने बरामद किए 20 करोड़, BJP ने बताया ममता का बंगाल मॉडल, तृणमूल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी के घर मिला नोटों का जखीरा

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुक्रवार को की है. ईडी के सर्च अभियान के घेरे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के बाद उनके करीबी अर्पिता मुखर्जी भी आ गई. ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर में सर्च अभियान चलाया. जिसमें ईडी को 20 करोड़ की नकदी हाथ लगी. इसमें 500 और 2-2 हजार के नोट की गड्डियां बरामद की गई हैं. ईडी की टीम पार्थ चटर्जी के घर और अर्पिता के साउथ सिटी फ्लैट पर दोनों से पूछताछ कर रही है. अर्पिता से पूछताछ करते हुए जांच टीम को करीब 16 घंटे बीत चुके हैं. बीरभूम जिले में भी अर्पिता की संपत्ति के तार खंगाले जा रहे हैं.

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की टीम 20 करोड़ की गिनती के लिए कैश काउंटिंग मशीन और बैंक अधिकारियों से मदद ले रही है. इसके साथ ही ईडी की टीम ने अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से ज्यादा मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. ईडी इनकी छानबीन में लगी है. ईडी ने घोटाले से जुड़े व्यक्तियों के विभिन्न परिसरों से आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड, संदिग्ध कंपनियों का विवरण भी बरामद कर रही है. जांच एजेंसी मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी से भी पूछताछ कर रही है. ईडी के अधिकारियों ने कूच बिहार जिले में शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के आवास पर भी छापेमारी की है. आपको बता दें कि एसएससी भर्ती घोटाला मामले में दोनों मंत्रियों से सीबीआई घंटों तक पूछताछ कर चुकी है.

This is @MamataOfficial‘s Bengal model where cash stolen through illegal means in recruitment scams is coming out now.

ED has seized Rs 20 crore from premises of Arpita Mukherjee, close aide of WB Minister Partha Chatterjee.

Truly, TMC is breaking all records of corruptions. pic.twitter.com/OoXkZVyPMY

— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) July 22, 2022

‘नकदी की चोरी करने वाला बंगाल मॉडल उजागर’

वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदारी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में अवैध तरीके से नकदी की चोरी करने वाला बंगाल मॉडल अब सामने आ रहा है. ईडी ने पश्चिम बंगाल मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के परिसरों से 20 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. सच में टीएमसी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है.

सुबह मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर हुई थी छापेमारी

मालूम हो कि ईडी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की थी. ईडी के अधिकारियों ने हाउस गार्ड के फोन भी जब्त कर लिए थे. यह छापेमारी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती में अनियमितता घोटाला मामले में हुई. साथ ही ईडी ने शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के घर पर भी छापेमारी की.

ईडी की जांच के घेरे में ये प्रमुख

प्रवर्तन निदेशालय के सर्च अभियान के घेरे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी, शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी, पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य, मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी, शिक्षा के तत्कालीन एमआईसी के पीएस सुकांत आचार्य, तत्कालीन ओएसडी शिक्षा के एमआईसी पीके बंदोपाध्याय प्रमुख हैं. जिसके ठिकानों पर ईडी जांच कर रही है.

 

NEWS SOURCE : tv9hindi

BJP told Mamata's Bengal model ED recovered 20 crores faridabadnews faridabadnews24 Trinamool government minister Partha Chatterjee's close friend found a cache of notes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.