
PNB Scheme: पंजाब नेशनल बैंक बेटियों के लिए एक खास योजना लेकर आया हैं। इस योजना के तहत कुछ सालों में ही बेटियों के खाते में मोटा फंड इकट्ठा हो सकता है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक सरकारी योजना सुकन्या समृद्धि की तरह ही लोगों को अपने बेटियों के नाम ज्यादा से ज्यादा बचत के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। ट्वीट कर दी जानकारी पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर कहा कि- ‘वह अपना रास्ता खुद बना सकती है आपको बस उसे पसंद करने की जरूरत है’…. सुकन्या समृद्धि खाता चुनें। पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम 250 रूपये प्रतिमाह जमा करने के साथ आप भी बेटियों के भविष्य के लिए काफी पैसा बचा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाते के तहत पीएनबी इसमें पैसा जमा करने के लिए ‘पीएनबी वन एप’ की सुविधा देता है। इसके अलावा आप चाहे तो इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी खाता खोल सकते हैं। यदि कोई हर महीने 3000 रूपये जमा करता है तो उन्हें निवेश की राशि पर 7.6 फिरते चक्रवर्ती ब्याज के हिसाब के साथ पैसे वापस मिलेंगे। इस तरह जब बेटी 21 साल की हो जाएगी यानी मैच्योरिटी पर उसे करीब 15,22,221 रूपये मिलेंगे।
इस उम्र से खुलवा सकते है खाता
इस स्कीम में आप 1 साल से लेकर 10 साल की बच्ची का खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते में आप न्यूनतम 250 रूपये प्रति महीने से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक जमा कर सकते हैं। इस खाते पर आपको 7.6 फीसदी ब्याज मिलता है और इस हिसाब पर चक्रवर्ती ब्याज लगाया जाता है।
NEWS SOURCE : skynews100
