Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिजली कनेक्शन के नाम पर ले रहा था पैसे, लोगों ने पकड़ा तो बोला – मुझे है कोरोना

बिजली कनेक्शन के नाम पर ले रहा था पैसे, लोगों ने पकड़ा तो बोला – मुझे है कोरोना

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2020Updated:April 9, 2020No Comments2 Mins Read

कोरोना, खौफ का ऐसा प्रयाय बन गया है कि कोई झूठ में कह दे कि वह कोरोना संक्रमित है, तो हडकंप मच जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब बिजली मीटर के नाम पर पैसे हड़पने के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा तो उसने खुद को कोराना से संक्रमित बता दिया। इतना कहते ही हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी संदिग्ध संक्रमित युवक के पास जाने से भी घबरा रहे थे।

जिसके बाद डीएसपी कुशल पाल राणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ थाने में पहुंचे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को कोविड अस्पताल में दाखिल करवाया।

दरअसल अलीपुरा गांव के जलघर के पास दस परिवारों की कॉलोनी है। इसमें बिजली की सुविधा नहीं है। बुधवार को आरोपित कॉलोनी में रहने वाले लोगों से बिजली का कनेक्शन दिलवाने के नाम पर पैसे मांगने लगा। शक होने पर कॉलोनी के लोगों ने सरपंच रामकुमार को सूचना दी। सरपंच ने आरोपित युवक के बारे में बिजली निगम कार्यालय से जानकारी ली तो पता लगा कि वह उनका कर्मचारी नहीं है।

जिस पर ग्रामीणों ने उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसने खुद को कोरोना संक्रमित बताया और कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भी होकर आया है।

यह सुनकर पुलिसकर्मियों में दहशत फैल गई। सभी ने तुरंत अपने हाथों को सैनिटाइज किया और आरोपित से दूर होकर खड़े हो गए। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई, तो डीएसपी रादौर कुशलपाल राणा पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपित को ईएसआइ में बनाए गए कोविड वार्ड में लेकर पहुंची। वहीं यमुनानगर से भी स्वास्थ्य विभाग टीम उन ग्रामीणों की जांच करने पहुंची, जिनके वह संपर्क में आया था।

हालांकि एसएमओ डॉ. विजय परमार के अनुसार युवक ने खुद को कोराना संक्रमित होने की बात कही है। इस समय में कोई भी रिस्क नहीं लिया जा सकता, इसलिए ही उसको दाखिल किया गया है। उसका सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।

faridabadnews24 Was taking money in the name of electricity connection when people caught it said: I have Corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

    March 9, 2026

    वजह कर देगी हैरान, ‘मेरे शव को भाई-भाभी को हाथ मत लगाने देना…’, फतेहाबाद में युवक ने दी जान

    February 14, 2026

    प्रिंसिपल परअश्लील हरकत करने का आरोप, ‘प्लीज प्रिंसिपल सर मुझे छोड़ दो, मैं आपकी स्टूडेंट हूं’…फिर भी नहीं माना दरिंदा

    February 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.