
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव निधि चंद्राकर जी व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रूना शर्मा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी के निर्देशानुसार दुर्ग जिले के भिलाई स्थित एक वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को खाने पीने कि वस्तुएं वितरित की। टीम ने बेसहारा बुजुर्ग एवं मानसिक विक्षिप्त के आश्रम पर जाकर कुछ समय बुजुर्गो के साथ बिताया व उनका हालचाल जाना। वहाँ ऐसे ऐसे बुजुर्ग रहते हैं जो किसी कारणवश सड़कों पर रहने को मजबुर हो गए थे।
