Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आंखों के अस्पताल द्वारा नेत्र जांच एवं ह्दय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

आंखों के अस्पताल द्वारा नेत्र जांच एवं ह्दय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2022Updated:September 6, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  संजय कालोनी स्थित एपी सी.सै. स्कूल परिसर में मानव जनहित एकता परिषद के तत्वाधान में केवल प्रेम आंखों के अस्पताल द्वारा नेत्र जांच एवं ह्दय चिकित्सा शिविर का आयोजन के.एम.सी. हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप से एपी सी.सै. स्कूल के चेयरमैन जेपी अग्रवाल, डायरेक्टर अमन अग्रवाल मौजूद थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में सीए अजीत पटवा, समाजसेवी सतीश चोपड़ा, अनशनकारी बाबा रामकेवल, दशरथ चौरसिया, अवधेश ओझा, संजीव, डा. मनीष शर्मा आदि का आयोजक समाजसेवी सचिन तंवर व मनीष मिश्रा ने माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर लगभग 250 लोगों ने नेत्र जांच शिविर का लाभ लिया। साथ ही लोगों को आंखों के चश्में, दवाईयां आदि मुफ्त दिए गए। वहीं 10 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चुना गया। जिसका आपरेशन केवल प्रेम आंखों के अस्पताल में निशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 40 लोगों ने ह्दय जांच भी करवाई। इस अवसर पर जेपी अग्रवाल व अमन अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का आमजन को फायदा उठाना चाहिए क्योंकि इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में समय के अभाव के चलते लोग अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते है और अपने नेत्र उपचार नहीं करवा पाते। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें लाभ मिलता है और उनका उपचार भी समय पर हो पाता है। सीए अजीत पटवा, सचिन तंवर व मनीष मिश्रा ने केवल प्रेम अस्पताल द्वारा लोगों के नेत्र जांचों, आपरेशन निशुल्क किए जाते है। उन्हें दवाईयां मुफ्त दी जा रही है। वहीं लोगों का बीपी भी चैक किया गया। इस मौके पर जय कुमार, गोपाल शर्मा, सुशील मौर्य, अतुल सचदेवा, कैलाश मौर्य, राकेश लूथरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Eye checkup and heart medical camp organized by eye hospital faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.